{"_id":"61454edea31030210d7d7b52","slug":"dengue-outbreak-22-more-new-cases-were-reported-in-indore-225-people-infected-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का प्रकोप: इंदौर में 22 और नए मामले आए सामने, जिले में 225 लोग अब तक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का प्रकोप: इंदौर में 22 और नए मामले आए सामने, जिले में 225 लोग अब तक संक्रमित
Sat, 18 Sep 2021 07:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:58 AM IST
सार
डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में हालात भयावह हो रहे हैं। इंदौर में कुल 225 संक्रमितों में 38 बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। यहां शुक्रवार को 22 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर सीएचएमओ डॉ. भूरे सिंह सेतिया ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू से 225 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन संक्रमितों में 38 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संक्रमितों की विशेष देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh | 22 cases of dengue were reported in Indore on Friday, taking the total number of dengue cases in the district to 225, including 38 children: Indore CHMO Dr Bhure Singh Setia (17.09) pic.twitter.com/Y3rcGI35yk
— ANI (@ANI) September 18, 2021
विज्ञापन
बता दें, मध्य प्रदेश के कई जिलों में डेंगू तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेंगू से जंग, जनता के संग अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ जंग में साथ आने की अपील की थी।
विज्ञापन
