फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demonstration of MP Mahila Congress: Demand for resignation from CM over sexual harassment of 100 girl students of NLIU

MP महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: NLIU की 100 छात्राओं के यौन उत्पीड़न पर सीएम से मांगा इस्तीफा

Sat, 12 Mar 2022 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Mar 2022 07:07 PM IST
सार

नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में 100 छात्राओं के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने आरोपी एनएलआईयू प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की।  

विज्ञापन
Demonstration of MP Mahila Congress: Demand for resignation from CM over sexual harassment of 100 girl students of NLIU
भोपाल महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में 100 छात्राओं के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने आरोपी एनएलआईयू प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की।  
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला निवारण उत्पीड़न प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाने जा रही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। वहीं पुतला जलाने पर महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेड लगाए थे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार ने बताया कि प्रदेश सरकार की नाक के नीचे एनएलआईयू के प्रोफेसर ने 100 बेटियों के साथ उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया है। शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर मध्य प्रदेश सरकार लीपा-पोती का काम कर रही है। मध्य प्रदेश में लगातार बेटियों की इज्जत तार-तार हो रही है और सरकार मूक-दर्शक बनी बैठी है। महिला प्रकोष्ठ ने प्रोफेसर की गिरफ्तारी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed