फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demise of Sant Devprabhakar Shastri 'Dadda ji', CM Shivraj Singh Chauhan and Kamalnath Singh expressed grief

संत देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' का निधन, सीएम शिवराज और कमलनाथ ने जताया शोक

Sun, 17 May 2020 11:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demise of Sant Devprabhakar Shastri 'Dadda ji', CM Shivraj Singh Chauhan and Kamalnath Singh expressed grief
संत श्री देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) - फोटो : Social Media

गृहस्थ योगी संत श्री देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) का रविवार को निधन हो गया। इस खबर से कटनी और जबलपुर क्षेत्र में रहने वाले लोगों में शोक फैल गया है। 'दद्दा जी' का रात करीब सवा आठ बजे देहावसान हो गया। उनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ ने शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले 'दद्दा जी' को विशेष विमान से शनिवार को शाम 6 बजे नई दिल्ली से उमरिया के रास्ते कटनी लाया गया। दद्दा जी को मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री संजय पाठक अपने विशेष विमान से लेकर यहां आए। दद्दा जी की तबीयत काफी खराब हो चुकी थी, जिसके बाद शनिवार को दिल्ली के डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए जवाब दे दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि दद्दा जी, लीवर और किडनी की बीमारी से परेशान थे। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'दद्दा जी' के निधन पर अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मध्यप्रदेश के महान संत, आध्यात्मिक गुरु, लाखों लोगों के जीवन को दिशा देने वाले, ऐसे महात्मा जिनका सम्पूर्ण जीवन पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित था, जिन्होंने अपनी आध्यात्मिक शक्ति और आशीर्वाद से लोगों की ज़िंदगी बदल दी, ऐसे पूजनीय दद्दाजी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी जताया शोक

पूर्व सीएम कमलनाथ ने 'दद्दा जी' के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, "गृहस्थ योगी संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के दुःखद निधन का समाचार मिला। शिवलिंग निर्माण की बात हो या मानव सेवा और परोपकार की, दद्दा जी ने सदैव समाज और धर्म के लिये जीवनपर्यन्त अपना अमूल्य योगदान दिया।"
उनका निधन एक ऐसी क्षति है जो सदैव अपूरणीय रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed