{"_id":"630606951fbef37db66e1f4f","slug":"delivery-victim-woman-was-admitted-to-the-hospital-by-making-a-temporary-bridge-in-berasia-block-of-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गर्भवती को ले जाने के लिए बनाया अस्थायी पुल, खाट पर ले गए हॉस्पिटल, 8 साल बाद गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गर्भवती को ले जाने के लिए बनाया अस्थायी पुल, खाट पर ले गए हॉस्पिटल, 8 साल बाद गूंजी किलकारी
Wed, 24 Aug 2022 04:38 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 04:38 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया ब्लॉक के मैनापुरा गांव में एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
नाले पर प्रसव पीड़िता को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार किया गया अस्थायी पुल
- फोटो : social media
विस्तार
मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद कई जिले के हालात सामान्य नहीं है। यहां भारी बारिश की वजह से रिहायशी क्षेत्र में बाढ़ आने से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। मूसलाधार बारिश से कई गांव टापू में तब्दील हो गए है। जिसकी वजह से शहर और गांव के बीच आवागमन पूरी तरह टूट गया है। इसी बीच एक गर्भवती महिला को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रसव पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने के लिए खड़ी हुई परेशानी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया ब्लॉक के मैनापुरा गांव में एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। पानी भरा होने की वजह से आवाजाही संभव नहीं हो पा रही थी।
जुगाड़ कर बनाया पुल
पीड़िता को मैनापुरा गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाना था। रास्ते में चारों तरफ पानी भरा हुआ था। साथ ही एक नाले को भी पार करना था। मुसीबत में देखकर परिवार के लोगों के साथ में ग्रामीण भी आ गए। एक तरफ जहां महिला के परिजनों ने घर में रखे लोहे के पाइप से पुल बनाने के लिए पहुंचे। वहीं, अन्य ग्रामीण भी ट्यूबवेल के पाइप और रॉड लेकर अपने घरों से मौके पर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर करीब 20 से 25 मिनट में अस्थाई पुल तैयार किया।
विज्ञापन
बारिश में तिरपाल ढक कर ले गए अस्पताल
महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। परिजनों को भी उसकी परेशानी देखी नहीं जा रही थी। 8 साल पहले राधेश्याम के बेटे की शादी हुई थी, लेकिन अभी तक घर में बच्चे की किलकारी नहीं गूंजी थी। उधर, भारी बारिश ने परिजनों की परेशानी ओर खड़ी की हुई थी। बारिश से बचाने के प्रसव पीड़िता के लिए तिरपाल का इंतजाम किया गया। खाट पर लिटाकर उसे दो किलोमीटर खेतों के रास्ते ले जाया गया। उसके बाद ट्रैक्टर से नजीराबाद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।