फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   delivery boy was peeping into girls hostel through washroom window

पाइप के जरिए चढ़कर गर्ल्स हॉस्टल में झांक रहा था डिलिवरी ब्वॉय, गिरफ्तार

Wed, 29 May 2019 02:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 29 May 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
delivery boy was peeping into girls hostel through washroom window
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एमपी नगर जोन वन में दूसरी मंदिल पर बने गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की से झांकने वाले एक डिलीवरी ब्वॉय को प्रबंधन ने गिरफ्तार किया है। कुरियर कंपनी में काम करने वाला आरोपी आधे घंटे पहले पाइप के जरिए बाथरूम की खिड़की तक पहुंचा था। रात में जब एक छात्रा वाशरूम गई को उसे खिड़की से बाथरूम के अंदर झांकते हुए देखकर शोर मचाया।

विज्ञापन


पुलिस ने हॉस्टल संचालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। टाउन इंसपेक्टर मनीष राय के अनुसार 30 साल का आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसका नाम अनंत कुमार मंडल है। वह माय लॉजिस्टिक कुरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता है। 
विज्ञापन


कंपनी का दफ्तर एमपी नगर जोन-1 स्थित एक इमारत में है। इसी इमारत की दूसरी मंजिल पर होशंगाबाद निवासी महिला किराए पर गर्ल्स हॉस्टल संचालित करती है। सोमवार रात को लगभग रात के सवा एक बजे हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा वाशरूम गई थी। जैसे ही उसने लाइट जलाई उसे बाथरूम की खिड़की के बाहर आहट महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला ने बाहर की तरफ झांककर देखा तो उसे पाइप के सहारे खड़ा एक आदमी नजर आया। छात्रा ने जब शोर मचाया तो प्रबंधन और स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी अनंत मंडल निकला जो पाइप के जरिए दूसरी मंजिल तक पहुंच गया था। प्रबंधन ने पहले उसकी पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


पुलिस ने हॉस्टल संचालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कुरियर कंपनी ने आरोपी का पुलिस सत्यापन कराया था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed