फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Death penalty to 28 accused of sexual harrassment in last two years in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: पिछले दो सालों में दुष्कर्म के 28 आरोपियों को सुनाई गई मौत की सजा

Tue, 10 Dec 2019 03:50 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Tue, 10 Dec 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
Death penalty to 28 accused of sexual harrassment in last two years in Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

देशभर में जहां दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर नाराजगी है वहीं, मध्यप्रदेश में पिछले दो सालों में 28 लोगों को दुष्कर्म के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई। मध्यप्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य में दुष्कर्म के लिए पिछले दो वर्षों में 28 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की एक 23 वर्षीय महिला को दो कथित दुष्कर्मियों सहित पांच लोगों ने गुरुवार की सुबह आग लगा दी और शुक्रवार की रात को जलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। यह घटना हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई जिसने राष्ट्रीय आक्रोश को जन्म दिया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 2018 में दुष्कर्म और हत्या के उन्नीस मामले दर्ज किए गए। जिनमें से 18 मामले नाबालिग लड़कियों से संबंधित थे। सभी 19 मामलों में दोषियों को मृत्युदंड की सजा दी गई। महानिदेशक (अभियोजन) पुरुषोत्तम शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि 2019 में नौ दुष्कर्म के मामलों में मौत की सजा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि भोपाल में स्थित मध्यप्रदेश अभियोजन विभाग को 2018 में दुष्कर्म के मामलों में तेजी से नजर रखने के कारण वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में एंट्री मिली है। उन्होंने कह, कटनी में नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में अभियोजन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली और दोषी को पांच दिनों के भीतर मौत की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed