फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Death of newborn child in Chandameta Civil Hospital

Chhindwara: चांदामेटा सिविल अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही के आरोप

Wed, 24 Jan 2024 11:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Jan 2024 11:31 AM IST
सार

Chhindwara: परासिया के चांदामेटा के सिविल अस्पताल में प्रसूती के बाद एक नवजात की मौत हो गई, बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बच्चे की मौत को लेकर हंगामा भी किया। मामले की शिकायत चांदामेटा थाने में की गई है।

विज्ञापन
Death of newborn child in Chandameta Civil Hospital
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के इकलहरा निवासी जावेद खान ने अपनी पत्नी फरहाना खातून को प्रसूति के लिए चांदामेटा के सिविल अस्पताल में एडमिट कराया था। 22 जनवरी को रात 9 बजे के आसपास महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि बच्चे की मौत से परिजन भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए, इतना ही नहीं परिजनों ने चिकित्सक रेणु सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद मामले की सूचना चांदामेटा पुलिस को दी गई। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


तीन चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
चूंकि मामला चिकित्सक से जुड़ा था, इसलिए तीन चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। डा प्रवीण सोनी, डा नवदीप बोरकर, और डा शीतल गढपाले की टीम ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed