{"_id":"63d118f611d86e560a30c9c6","slug":"death-of-a-tiger-in-beohari-area-of-shahdol-district-madhya-pradesh-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: अज्ञात कारणों से बाघ की मौत; वन विभाग में हड़कंप, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: अज्ञात कारणों से बाघ की मौत; वन विभाग में हड़कंप, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
Wed, 25 Jan 2023 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 25 Jan 2023 05:26 PM IST
सार
शहडोल जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के गोदावल रेंज घोरसा बीट में बाघ की मौत हुई है। घटना की खबर लगते ही अधिकारी मौके पर पंहुचे हैं। डॉक्टर बाघ के शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी में लगे हैं। बाघ की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मृत बाघ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में एक बाघ की मौत का मामला सामने आया है। बाघ की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघ की मौत चार-पांच दिन पहले हुई होगी। शहडोल जिले की सीमा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और संजय टाइगर रिजर्व, सीधी से लगी हुई है। इस वजह से यहां जंगली जानवरों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
ये पूरा मामला जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के गोदावल रेंज घोरसा बीट का है जहां बाघ की मौत हुई है। घटना की खबर लगते ही अधिकारी मौके पर पंहुचे हैं। डॉक्टर बाघ के शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी में लगे हैं। बाघ की मौत किन कारणों से हुई अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिले में इन दिनों 25 से अधिक टाइगरों का मूवमेंट है। इसकी पुष्टि सीसीएफ एलएल उईके ने भी की है।
विज्ञापन
