{"_id":"63c8d7746cffed21f17bbc9f","slug":"deadly-winter-20-cows-died-in-two-days-due-to-cold-in-rajgarh-mercury-falling-rapidly-life-affected-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान ले रही सर्दी: राजगढ़ में ठंड से दो दिन में 20 गायों की मौत, भूसे के ढेर में छिपाए गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान ले रही सर्दी: राजगढ़ में ठंड से दो दिन में 20 गायों की मौत, भूसे के ढेर में छिपाए गए शव
Thu, 19 Jan 2023 11:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:10 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गौशाला में ठंड से दो दिन में 20 गायों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से 20 गायों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में स्थित कृष्ण गौशाला में कड़ाके की ठंड के चलते दो दिनों में 20 गायों की मौत हो गई। गायों के शवों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। गौशाला में क्षमता से अधिक गायों को रखा गया है। कड़ाके की ठंड के बीच गाय खुले में रहने को मजबूर हैं। गौशाला प्रबंधन ने गायों को ठंड से बचाने के लिए कोई विशेष इंतजाम तक नहीं किए हैं।
गौशाला के चौकीदार रतनलाल ने बताया कि मैं गौशाला में 35 वर्ष से चौकीदारी कर रहा हूं। तीन दिनों से तेज ठंड पड़ रही है, जिससे दो दिन में 20 गायों की मौत हो गई। गौशाला के रिकॉर्ड में 550 गाय हैं गौशाला में गाय रखने की क्षमता 500 गायों की है, लेकिन गौशाला में दो से तीन हजार गाय हैं।
वहीं, इस मामले पर राजगढ़ जिला पशु चिकित्सालय में उपसंचालक महिपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि आज ही जानकारी प्राप्त हुई है। पत्र जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जानकारी प्राप्त होने के बाद ही बता पाऊंगा। गौशाला में भूसे में गायों के शव दबे पड़े हैं अगर ऐसी रिपोर्ट आती है तो लापरवाह गौशाला संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।