{"_id":"61547ba58ebc3e09db146df9","slug":"dead-cow-hanged-upside-down-in-tractor-trolley-in-dewas-action-taken-against-two-after-video-surfaced-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: मृत गाय को ट्रैक्टर-ट्रॉली में उल्टा लटका कर ले जा रहे थे, दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: मृत गाय को ट्रैक्टर-ट्रॉली में उल्टा लटका कर ले जा रहे थे, दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई
Wed, 29 Sep 2021 08:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:13 PM IST
सार
देवास जिले में एक मृत गाय को बेहद आपत्तिजनक तरीके से ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
गाय
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक मृत गाय के अंतिम संस्कार के लिए इसे ट्रैक्टर ट्रॉली पर ले जा रहे कर्मचारियों को गाय को बेहद शर्मनाक तरीके से ले गए। मृत गाय को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उल्टा लटका कर ले जा रहे वाहन का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बुधवार को इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए दो स्थानीय अधिकारियों को दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह कथित घटना जिले के नेमवार कस्बे के संदलपुर इलाके में सात सितंबर की है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए नेमावर नगर परिषद ने कार्रवाई की है। इसके तहत एक अस्थायी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और एक सैनिटरी इंस्पेक्टर को उसके वर्तमान प्रभार से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने इस घटना को लेकर तहसीलदार जीएस पटेल को एक ज्ञापन सौंपा था। पटेल ने कहा कि हमें एक मृत गाय को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गलत तरीके से ले जाने के संबंध में ज्ञापन मिला है। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस के पास इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
बता दें कि वीडियो में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से में गाय के शव को उल्टा लटका हुआ देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इसी महीने की शुरुआत में, प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक मृत गाय को कथित तौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बांधकर सड़क पर घसीटे जाने का मामला भी सामने आया था। इस घटना में नगर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला लिया था।
