फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of class 9 girl student found in field after going to defecation in Bhind district

MP Crime News: उदोतपुरा गांव में नौंवी की छात्रा का शव खेत में मिला, घर से शौच जाने की बात कह कर निकली थी

Wed, 25 Jan 2023 08:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Jan 2023 08:17 PM IST
सार

छात्रा घर से शौच जाने की बात कह कर निकली थी, लेकिन बाद में उसकी मौत की खबर घर पहुंची। इसके बाद परेशान परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। थाना देहात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dead body of class 9 girl student found in field after going to defecation in Bhind district
थाना देहात, भिंड - फोटो : Social Media

विस्तार

भिंड जिले के उदोतपुरा गांव में एक नौंवी की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थियों में खेत में मिला। छात्रा घर से शौच जाने की बात कह कर निकली थी। लेकिन बाद में उसकी मौत की खबर घर पहुंची। मामले की सूचना मिलने पर देहात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, भिंड के देहात थाना क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में एक नाबालिग छात्रा का शव खेत में मिला है। मृतका नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। पिता दिल्ली में हलवाई है और उसके चाचा भिंड में हलवाई का काम करते हैं। उदोतपुरा गांव में मृतका अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ चाचा के साथ ही रहती थी।
विज्ञापन


मृतका के गले में फंदे की तरह बंधा मिला दुपट्टा
पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिजनों ने बताया कि बेटी करीब चार बजे के बीच घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं आई तो परेशान परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। जब वे घर के पास सरसों के खेत में पहुंचे तो थोड़ी देर बाद उसका शव खेत में पड़ा नजर आया। उसके गले में दुपट्टा फंदे की तरह बंधा हुआ था। बेटी को इस तरह देख परिजन सदमे में आ गए। होशोहवास में आने के बाद नाबालिग के परिजनों ने देहात थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव के आसपास की सरसों की फसल भी टूटी हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और गले में दुपट्टा बंधा होने से हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


देहात थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह के मुताबिक, मामला संदिग्ध है। रात होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम अब सुबह कराया जाएगा। इसके लिए शव को डेड हाउस में रखवाया गया। फिलहाल अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed