फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Daughter in law committed theft with her brother in her own house in indore

मध्यप्रदेश: बहू ने अपने ही घर में रची चोरी की साजिश, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Mon, 18 Oct 2021 12:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Oct 2021 12:10 AM IST
सार

शातिर बहू लंबी दूरी के रास्ते से सास को ले गई थी डॉक्टर के पास ताकि भाई को चोरी करने में हो आसानी। लेकिन लौटी तो छोटा रास्ता अपनाया।

विज्ञापन
Daughter in law committed theft with her brother in her own house in indore
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक बहू ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी को अंजाम दे डाला। हालांकि पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया, इसके बाद पूरी कहानी साफ हो गई कि चोरी किसने और कैसे की थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूरा प्लान बहू का था, उसने अपने ही घर में चोरी का पूरा मन बना लिया था और इस काम के लिए अपने भाई को राजी किया था। बहू ने खुद की गरीबी का हवाला देकर उसने भाई से यह काम करवाया था। बहू के शातिर दिमाग को इसी से समझा जा सकता है कि वह सास को डॉक्टर को दिखाने उस रास्ते से ले गई जो लंबी दूरी का था, जबकि लौटते वक्त कम दूरी के रास्ते से आई।
विज्ञापन


बहन के बार-बार कहने पर मना नहीं कर सका भाई
पुलिस हिरासत में बहू ने बताया कि उसने अपने भाई से कहा कि वह गरीबी से परेशान है, उसके पास कुछ नहीं है। जेठ जेठानी के पास ही ज्यादा सोना और रुपया है इसलिए उसने चोरी की साजिश रची। लेकिन भाई ने चोरी के लिए शुरुआत में मना किया था लेकिन बहन के बार-बार कहने पर मना नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम में भाई ने अपने दोस्त अरबाज को भी शामिल कर लिया। अरबाज से कहा कि अगर वह साथ देता है तो चोरी के माल से हिस्सा मिलेगा। इसके बाद वह  भी राजी हो गया। बर्तन व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में आरोपी बहू माधुरी, उसका भाई वैभव व वैभव का दोस्त अरबाज पुलिस हिरासत में है।

फोन कर बताया-घर में कोई नहीं है
घर में चोरी करवाने के लिए बहू माधुरी ने पूरी योजना बना रखी थी। उसके पति व जेठ दुकान पर जाते हैं इसलिए रोज की तरह घटना दिनांक को भी वे दुकान पर चले गए थे। जेठानी को बाजार जाना था। जब घर में कोई नहीं था तो भाई को फोन करके कहा कि घर में कोई नहीं है। मैं सास को लेकर डॉक्टर के पास ले जाउंगी। वापस आऊं तब तक चोरी कर लेना। किस कमरे में क्या क्या रखा था यह भी उसने बता दिया। 

बता दिया था कि कहां पर क्या रखा है
भाई से हुई बात के बाद माधुरी ने एक ऑटो किया और सास को लेकर डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर का क्लिनिक कालानी नगर में है जिसकी दूरी गुमाश्ता नगर से ज्यादा नहीं है लेकिन वह जानबूझकर ऑटो को दूसरे रास्ते से ले गई ताकि आने-जाने में ज्यादा समय लगे और भाई आसानी से चोरी कर सके। जब भाई ने फोन करके कहा कि काम हो गया है तो लौटते वक्त कम दूरी वाले रास्ते से आई। वैभव को भी घर के बारे में बता दिया था कि कहां क्या रखा है और चाबी कहां मिलेगी।

ताले टूटे नहीं बल्कि चाबी से खुले तो पुलिस को हुआ संदेह
पुलिस ने जब बहू से पूछताछ की थी तो बयानों में अंतर दिखा। इसके बाद उसके मोबाइल में लगातार भाई से बात होना बताई जिससे शक गहराया। आमतौर पर चोर चोरी करते हैं तो अलमारी व ताले तोड़ते हैं लेकिन इस केस में चाबी से ही ताले खोले गए। इसलिए पुलिस को शंका थी। पूछताछ के बाद जब वैभव हडबड़ाने लगा तो उसने पूरा सच उगल दिया। पुलिस अब चोरी किए गए आभूषण व नकदी की तस्दीक कर रही है।  


यह थी पूरी घटना
दरअसल, इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्रांतर्गत गुमाश्ता नगर में बर्तन व्यापारी राहुल पिता कैलाश अग्रवाल के घर चोरी हुई थी। करीब 80 लाख का सामान चोरी हुई था, जिसमें नकदी सहित सोना-चांदी, हीरा आदि चुराया था। घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में घर की बहू माधुरी अग्रवाल के भाई वैभव और दुकान पर  काम करने वाले अरबाज के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। माधुरी को भी आरोपी बनाया। आरोपियों से चोरी किया गया माल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed