{"_id":"69cf80c2dd9c8e3f56077b99","slug":"katni-wisdom-world-school-kalpana-ke-rang-season-3-painting-competition-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: ‘कल्पना के रंग-तीन’ में बच्चों की रचनात्मकता का रंगारंग प्रदर्शन, स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: ‘कल्पना के रंग-तीन’ में बच्चों की रचनात्मकता का रंगारंग प्रदर्शन, स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Fri, 03 Apr 2026 02:27 PM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:27 PM IST
सार
कटनी के विजडम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ‘कल्पना के रंग सीजन-तीन’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विजडम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ‘कल्पना के रंग सीजन-3’ के कार्यक्रम में एक समूह चित्र में छात्र-छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी के बरही रोड स्थित विजडम वर्ल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में 'कल्पना के रंग सीजन-तीन' चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय व अन्य स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
तीन से छह साल के बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता और सात से नौ व 10-12 साल छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने एआई, मेरा शहर मेरी विरासत, वन्यजीव संरक्षण, भारत की पारंपरिक कला और त्योहार जैसे विषयों पर रंग भरे।
प्राचार्य शिखा पल्टा ने बताया कि तरह-तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोचने के लिए प्रेरित करती हैं। इसलिए सभी बच्चों को उपहार दिए गए। निर्णायक में आर्टिस्ट दीप्ति रूपचंदानी और स्मिता चक्रवर्ती थीं, जिन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जजमेंट बहुत मुश्किल था।
विज्ञापन
रंग भरो प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
आव्या बजाज
सिद्धांत बागची
सोम्या यादव
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता
7-9 साल:
आन्या बहरे
शांभवी निगम
नायरा तराने
10-13 साल:
काव्या नामदेव
अनोखी बहरे
वान्या बजाज
ये भी पढ़ें- MP Board Results: MP बोर्ड रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, 15 अप्रैल के पहले नतीजे संभव, 16 लाख छात्रों को इंतजार
बता दें, मेरा शहर मेरी विरासत में बच्चों ने अपने शहर की विरासत को अपनी चित्रकला द्वारा प्रदर्शित किया। वहीं, परंपरा कला में वारली आर्ट, मधुबनी आर्ट जैसी चित्रकलाएं बच्चों द्वारा बनाई गईं। वन्यजीव संरक्षण पर भी बच्चों ने चित्र बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्राचार्य शिखा पल्टा के साथ माही हिरोलिया, श्रुति जायसवाल, आशिमा वर्मन, रश्मि सिंह और निर्णायक गण दीप्ति रूपचंदानी व सुमिता चक्रवर्ती उपस्थित थे।