{"_id":"6224d8b35dbbf34c45696ea2","slug":"datia-up-deputy-cm-maurya-said-bjp-government-will-be-formed-in-uttar-pradesh-with-full-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया: मां पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य, बोले- उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया: मां पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य, बोले- उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार
Mon, 07 Mar 2022 01:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने मां पीतांबरा मंदिर पर मां बगलामुखी के दर्शन कर महाभारतकालीन वन खंडेश्वर महादेव और नंदी महाराज का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने मां पीतांबरा मंदिर पर मां बगलामुखी के दर्शन कर महाभारतकालीन वन खंडेश्वर महादेव और नंदी महाराज का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से विशेष वायुयान से दतिया हवाई पट्टी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 15 मिनट मां बगलामुखी के गर्भगृह के बाहर मां की आराधना की। इसके बाद उन्होंने पीतांबरा मंदिर परिसर स्थित वन खंडेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया। उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। कहा कि काफी लंबे समय से यहां आना चाह रहा था, पर चुनावी व्यस्तता के चलते आ नहीं सका। अब मां ने कृपा कर दी। हमें पूर्ण विश्वास है, जनता के आशीर्वाद से, डबल इंजन की सरकार से प्रदेश में काम किए हैं। काम की बदौलत हम 2022 में भी 2017 की तरह बहुमत में रहेंगे। परिणाम 10 तारीख को आ जाएगा, पर हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। जो भी हमारा नेता होगा, वो भाजपा का होगा।