{"_id":"642aa8d133fe037370025c77","slug":"datia-now-mahakaushal-will-come-on-the-platform-2-hours-19-minutes-earlier-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: अब प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे 19 मिनट पहले आएगी महाकौशल, वंदे भारत ट्रेन के संचालन के चलते हुआ समय परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: अब प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे 19 मिनट पहले आएगी महाकौशल, वंदे भारत ट्रेन के संचालन के चलते हुआ समय परिवर्तन
Mon, 03 Apr 2023 03:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:52 PM IST
सार
गाड़ी नंबर 12190 हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन का निजामुद्दीन से प्रस्थान समय 14.33 बजे था। जिसे अब बदलकर कर 12.53 बजे और गंतव्य जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुंचने का समय 7.55 बजे था। जो की अब अपने परिवर्तित समय 05.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर की ओर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस के वक्त में बदलाव किया गया है। वंदे भारत ट्रेन के संचालन के कारण दतिया स्टेशन पर यह गाड़ी अब पूर्व की तुलना में 2 घंटे 19 मिनट पहले आएगी।
1 अप्रेल से निजामुद्दीन से चलकर भोपाल की ओर जाने वाली और भोपाल से निजामुद्दीन की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ है। यह गाड़ी भी निजामुद्दीन से भोपाल की ओर आएगी लिहाजा निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस अब शाम 6:22 बजे दतिया पहुंचेगी।
जानकारी के अनुसार हाई सेमी स्पीड ट्रेन के चलने की वजह से महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन के समय में 2 घंटे 19 मिनट का परिवर्तन कर दिया गया। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। गाड़ी नंबर 12190 हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन का निजामुद्दीन से प्रस्थान समय 14.33 बजे था। जिसे अब बदलकर कर 12.53 बजे और गंतव्य जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुंचने का समय 7.55 बजे था। जो की अब अपने परिवर्तित समय 05.55 बजे पहुंचेगी। निजामुद्दीन से जबलपुर चलने वाली ट्रेन अब 2 घंटे पहले पहुंचेगी।