फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia: Now Mahakaushal will come on the platform 2 hours 19 minutes earlier

Datia: अब प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे 19 मिनट पहले आएगी महाकौशल, वंदे भारत ट्रेन के संचालन के चलते हुआ समय परिवर्तन

Mon, 03 Apr 2023 03:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 03:52 PM IST
सार

गाड़ी नंबर 12190 हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन का निजामुद्दीन से प्रस्थान समय 14.33 बजे था। जिसे अब बदलकर कर 12.53 बजे और गंतव्य जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुंचने का समय 7.55 बजे था। जो की अब अपने परिवर्तित समय 05.55 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Datia: Now Mahakaushal will come on the platform 2 hours 19 minutes earlier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर की ओर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस के वक्त में बदलाव किया गया है। वंदे भारत ट्रेन के संचालन के कारण दतिया स्टेशन पर यह गाड़ी अब पूर्व की तुलना में 2 घंटे 19 मिनट पहले आएगी।
विज्ञापन


 1 अप्रेल से निजामुद्दीन से चलकर भोपाल की ओर जाने वाली और भोपाल से निजामुद्दीन की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ है। यह गाड़ी भी निजामुद्दीन से भोपाल की ओर आएगी लिहाजा निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस अब शाम 6:22 बजे दतिया पहुंचेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाई सेमी स्पीड ट्रेन के चलने की वजह से महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन के समय में 2 घंटे 19 मिनट का परिवर्तन कर दिया गया। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। गाड़ी नंबर 12190 हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन का निजामुद्दीन से प्रस्थान समय 14.33 बजे था। जिसे अब बदलकर कर 12.53 बजे और गंतव्य जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुंचने का समय 7.55 बजे था। जो की अब अपने परिवर्तित समय 05.55 बजे पहुंचेगी। निजामुद्दीन से जबलपुर चलने वाली ट्रेन अब 2 घंटे पहले पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed