{"_id":"628e3d5dd9ba9d3d52405ace","slug":"datia-news-beat-nilgai-with-sticks-till-death-dragged-the-dead-body-by-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia News: इंसानों ने किया जानवरों वाला काम, नीलगाय को मरने तक डंडों से पीटा, शव ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: इंसानों ने किया जानवरों वाला काम, नीलगाय को मरने तक डंडों से पीटा, शव ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा
Wed, 25 May 2022 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 25 May 2022 07:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दतिया से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें नीलगाय को पीटने की तस्वीरें हैं। मरने तक नीलगाय को मारा गया। उसके बाद शव को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांवभर में घसीटा गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस और वन विभाग ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है।
विज्ञापन
नीलगाय के शव को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांवभर में घसीटा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया के एक गांव में मरने तक नीलगाय को मारा गया। उसके बाद शव को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांवभर में घसीटा गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस और वन विभाग ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला धीरपुरा थाना क्षेत्र के गांव अकोला का है। बताया जा रहा है कि नीलगाय गांव में घुस आई थी। इसकी सूचना मिलते ही गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। नीलगाय भागी तो इन्होंने पीछा किया, जिसमें कुछ ग्रामीण चोटिल भी हुए। इसके बाद भी इन्होंने पीछा कर उसे पीटा, नीलगाय को जब तक मारते रहे, जब तक कि वो मर नहीं गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को ट्रैक्टर के पीछे बांध लिया और करीब एक किमी तक घसीटते रहे और गांव के बाहर फेंक दिया।
इस मामले को लेकर धीरपुरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम के साथ गांव गए थे। नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कराया गया है। जिस ट्रैक्टर से बांधकर उसे नीलगाय को घसीट गया है। उसे जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।