Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia: A teenage girl returning from viewing a Ganpati tableau was wrong deeds by three youths

दतिया: गणपति की झांकी देखकर लौट रही किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो महीने तक चुप रहा परिवार

Sat, 14 Nov 2026 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Nov 2026 03:14 PM IST
सार

गोराघाट थाना क्षेत्र में गणपति की झांकी देखकर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी के डर से परिवार ने दो महीने बाद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Datia: A teenage girl returning from viewing a Ganpati tableau was wrong deeds by three youths
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गणपति की झांकी देखकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते भयभीत परिजन दो महीने तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। आखिरकार पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंदिर के पीछे वारदात
पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 सितंबर की रात को घटी। पीड़ित किशोरी गांव में आयोजित गणपति उत्सव की झांकी देखने गई थी। उसके साथ आई चाची रात घर लौट गई थीं, जबकि किशोरी झांकी देखने के लिए वहीं रुक गई। रात करीब 10 बजे जब किशोरी अकेले घर लौट रही थी, तभी माता मंदिर के पीछे घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपी दीपक रावत, सूरज रावत और रविंद्र रावत पीड़िता को खींचकर पास की झाड़ियों में ले गए। वहां आरोपियों ने किशोरी के हाथ-पैर पकड़ लिए और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने बाद शिकायत दर्ज
घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। आरोपियों की धमकी और लोक-लज्जा के डर से परिवार ने तुरंत शिकायत नहीं की। लगभग दो महीने तक मानसिक तनाव झेलने के बाद पीड़िता ने मां के साथ महिला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed