फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Danger of pest on gram: Agriculture scientists' advice to farmers of Sehore - farmers should use insecticide

चने पर कीट का खतरा: सीहोर के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सलाह- कीटनाशक का इस्तेमाल करें किसान

Fri, 31 Dec 2021 03:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 03:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अब रबी सीजन की प्रमख चने की फसल पर कीट हमले का खतरा मंडराने लगा है। मेड़ों पर इनकी उपस्थिति दर्ज की जाने लगी है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि मेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव करें।
 

विज्ञापन
Danger of pest on gram: Agriculture scientists' advice to farmers of Sehore - farmers should use insecticide
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब रबी सीजन की प्रमख चने की फसल पर कीट हमले का खतरा मंडराने लगा है। मेड़ों पर इनकी उपस्थिति दर्ज की जाने लगी है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि मेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव करें।
विज्ञापन


मौसम और कृषि वैाानिक डॉ. एसएस तोमर ने कहा है कि चने की फसल पर कीट हमला होना लगभग तय है। इसके लिए किसान एहतियात बरतें और फसल के साथ मेडों पर भी कीटनाशक का छिड़काव करें। अन्यथा चने की फसल पर यदि पीले कीट आ गए तो फसल को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने बताया कि यह पीला कीट बहुत खतरनाक है, क्योंकि यह प्रतिदिन लाखों कीट पैदा करने की क्षमता रखता है। यह कीट पौधों का रस चूसता है। कुछ दिन बाद इनमें पंख आ जाएंगे जब इन्हें कंट्रोल करना मुशिकल होगा।
विज्ञापन


नया साल आने को है और इसी के साथ चने की फसलों के लिए अच्छी खबर नहीं है। कहीं से पीले कीट अचानक आ गए हैं और वो खेतों की मेढ़ पर आकर खरपतवार में चिपक गए हैं, जो मौसम के अनुकूल होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही मौसम उनके लिए अनुकूल होगा वो फसल पर चले जाएंगे और हमला कर देंगे। बताते हैं कि शासकीय आरएके कृषि कॉलेज की अनुसंधान में कीट के खेतों की मेड़ तक आने की जानकारी मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed