{"_id":"5de81db08ebc3e54e227a701","slug":"dance-video-of-madhya-pradesh-minister-imarti-devi-goes-viral-on-social-media-congress-defends","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश की मंत्री का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस ने किया बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश की मंत्री का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस ने किया बचाव
Thu, 05 Dec 2019 11:21 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
डांस करतीं मध्यप्रदेश की मंत्री इमरती देवी
- फोटो : ट्विटर
मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस मंत्री इस वीडियो में बॉलीवुड गीत 'मुझको राणाजी माफ करना' पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा ने तंज किए तो कांग्रेस ने इमरती देवी का बचाव किया है। कांग्रेस का कहना है कि किसी के डांस करने में आखिर गलत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी विभिन्न कारणों से चर्चा में रहीं इमरती देवी का यह वीडियो डबरा विधानसभा में हुए एक विवाह समारोह का है। इससे पहले भी उनके वीडियो वायरल हो चुके हैं। उनका किसी डॉक्टर के ट्रांसफर से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही थीं कि डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं कराएंगे। इसमें पैसे लगते हैं, उसे सस्पेंड ही करा देते हैं।
विज्ञापन
