फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Three killed in two road accidents in Tendukheda

Damoh: तेंदूखेड़ा में दो सड़क हादसे में तीन की मौत, होलिका दहन की रात हुई घटना, गांव में पसरा मातम

Mon, 25 Mar 2024 07:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

Damoh: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के धनेटा मार्ग कुटी नाला के पास होलिका दहन की रात रविवार को दो भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है, वहीं तीन युवकों की मौत से होली के त्योहार के दिन गांव में मातम पसरा गया।

विज्ञापन
Three killed in two road accidents in Tendukheda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार की रात 9 बजे तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले  झलौन धनेटा मार्ग पर कुटी नाला के समीप दो तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में सोनू पिता कांशीराम गौड़ (18)  निवासी उपरपार गुंहची थाना तेजगढ़, रामेश्वर पिता शोभराम गौड़ (33) निवासी खारी देवरी थाना तारादेही की मौके पर मौत हो गई। जबकि लक्ष्मण पिता दौलत गौड़ (32) निवासी  हर्रई चंदना थाना तारादेही को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

अंधे मोड़ पर रफ्तार बनी मौत का कारण
जिस स्थान पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है वहां एक महीने पहले भी दो बाइक सवार युवक सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकराकर दूर जा गिरे थे और दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। उसके बाद रविवार को यह हादसा हो गया। हादसे का कारण अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक होना सामने आया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते नायब तहसीलदार चंदशेखर शिल्पी, तेन्दूखेड़ा थाना प्रभारी फेमिदा खान अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायलों और मृतकों को स्वस्थ्य केंद्र भेजा गया। सोमवार की सुबह दोनों का पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। सोनू पिता कांशीराम गौड़ अपने खेत उमरिया धनेटा से बाइक से अपने घर गहुंची जा रहा था और रामेश्वर पिता शोभराम गौड़ अपने साथी लक्ष्मण पिता दौलत गौड़ के साथ दमोह से वापस अपने घर ग्राम खाड़ी देवरी चदना जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
वहीं, दूसरा सड़क हादसा तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागर जबलपुर स्टेट हाईवे 15 पर नाग बाबा के समीप हुआ। जहां बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार भारत पिता प्रकाश प्रधान (19) निवासी राजा गुबरा थाना तेन्दूखेड़ा जो रविवार की शाम अपने घर से होली की सामग्री लेने के लिए बाइक से तेन्दूखेड़ा आ रहा था। इसी बीच नाग बाबा के समीप किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी तेन्दूखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उठाकर तेन्दूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया और सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed