फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Tejgarh Ranger bitten by snake while bathing in bathroom

Damoh News: बाथरूम में नहाते समय तेजगढ़ रेंजर को सर्प ने डसा, हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर

Sun, 05 May 2024 05:30 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2024 05:30 PM IST
सार

Damoh: दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर नीरज पांडे को रविवार सुबह बाथरूम में नहाते समय एक सांप ने डस लिया। जिन्हें तत्काल ही वनकर्मी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
Tejgarh Ranger bitten by snake while bathing in bathroom
अस्पताल में इलाजरत रेंजर

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर नीरज पांडे को रविवार सुबह बाथरूम में नहाते समय एक सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद तत्काल ही वनकर्मी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया। तेजगढ़ रेंजर जिस शासकीय आवास में रहते हैं, इसके चारो ओर जलाऊ लकड़ी के साथ कई तरह की वन संपदा रखी हुई है और यहां अनेक प्रजाति के जीव, जंतु भी घूमते रहते हैं और इन्हीं में से एक सांप ने उन्हें डस लिया।
विज्ञापन


शासकीय आवास में हुई घटना
तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे सुबह दस बजे अपने शासकीय आवास में बने बाथरूम में नहाने गए, तभी उन्हे सांप ने डस लिया। जैसे ही सांप ने रेंजर पर हमला किया, उन्होंने उसको देख लिया और तत्काल घटना की सूचना कर्मचारी पप्पू को दी और वह रेंजर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ, उसके बाद जबलपुर ले जाया गया। कर्मचारी पप्पू ने बताया कि रेंजर नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। वहीं पर एक सांप ने उनको डस लिया। वह उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के बाद कुछ सुधार हुआ, उसके बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed