फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Nirayapka Muni Sudha Sagar, Ajit Sagar and Praman Sagar Maharaj's Mangal Vihar from Kundalpur

Damoh News: गुरु आज्ञा लेकर निर्यापक मुनि सुधा सागर, अजीत सागर और प्रमाण सागर महाराज का कुंडलपुर से मंगल विहार

Sat, 27 Apr 2024 02:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2024 02:51 PM IST
सार

कुंडलपुर में मुनिश्री समय सागर महाराज का आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव संपन्न होने के बाद अब मुनियों का विहार होने लगा है। देश के कोने-कोने से यहां पहुंचे आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य अब संघ के साथ कुंडलपुर से विहार करने लगे हैं।

विज्ञापन
Nirayapka Muni Sudha Sagar, Ajit Sagar and Praman Sagar Maharaj's Mangal Vihar from Kundalpur
कुंडलपुर से विहार करते मुनि संघ

विस्तार

दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर से मुनीसंघ गुरु आज्ञा लेकर विहार की ओर निकल रहे हैं। शुक्रवार को तीन मुनिसंघों का विहार हो गया।
विज्ञापन


दरअसल, कुंडलपुर में मुनिश्री समय सागर महाराज का आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव संपन्न होने के बाद अब मुनियों का विहार होने लगा है। देश के कोने-कोने से यहां पहुंचे आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य अब संघ के साथ कुंडलपुर से विहार करने लगे हैं। शुक्रवार को तीन मुनि संघों का कुंडलपुर की पावन धरा से मंगल विहार हुआ। आचार्यश्री समय सागर महाराज से मंगल आशीर्वाद लेकर तीन उपसंघों विहार पर निकले। इनमें निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागर महाराज के साथ क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज, क्षुल्लक वरिष्ठ सागर महाराज, क्षुल्लक विदेह सागर महाराज का विहार हुआ।


मुनि प्रमाण सागर महाराज के साथ मुनि निर्वेग सागर महाराज, मुनि संधान सागर महाराज, क्षुल्लक आदर्श सागर महाराज, क्षुल्लक समादर सागर महाराज, क्षुल्लक चिदूप सागर महाराज, क्षुल्लक स्वरूप सागर महाराज, क्षुल्लक शुभग सागर महाराज का विहार हुआ। इसी तरह से मुनि अजित सागर महाराज, मुनि नीराग सागर महाराज, ऐलक विवेकानंद सागर महाराज का मंगल विहार सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से हुआ। संघों की आहार चर्या भी पटेरा में हुई। शाम की बेला में मुनि निलोंभ सागर महाराज, मुनि निर्दोष सागर महाराज, मुनि निरूपम सागर महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed