{"_id":"6acf806fa5917d581e07519a","slug":"mp-gang-stealing-chains-and-purses-from-devotees-at-bageshwar-dham-s-sanatan-ekta-yatra-busted-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: बागेश्वर धाम की सनातन एकता यात्रा में श्रद्धालुओं की चेन-पर्स चुराने वाला गिरोह पकड़ा गया, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: बागेश्वर धाम की सनातन एकता यात्रा में श्रद्धालुओं की चेन-पर्स चुराने वाला गिरोह पकड़ा गया, 11 गिरफ्तार
Wed, 14 Oct 2026 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:45 PM IST
सार
बागेश्वर धाम की हिंदू सनातन एकता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की चेन और पर्स चोरी करने वाले गिरोह का दमोह पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हटा और पटेरा से 11 आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि चार संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर धाम सरकार की हिंदू सनातन एकता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सोने की चेन और पर्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हटा और पटेरा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान, 70 हजार रुपये नकद और एक इनोवा कार बरामद की है।
विज्ञापन
भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान करते थे चोरी
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह के सदस्य चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ये लोग भीड़ के साथ चलते थे और मौका मिलते ही श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन झपट लेते थे। इसके अलावा जेब काटकर पर्स भी चुरा लेते थे। यात्रा के हटा पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने चोरी की शिकायतें करनी शुरू कर दी थीं। इसके बाद पटेरा और दमोह में भी चोरी की घटनाएं सामने आईं। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पढे़ं: आरोपों के समर्थन में प्रतिमादेवी को पेश करने होंगे साक्ष्य, सुनवाई 29 अक्तूबर को
विज्ञापन
हटा और पटेरा में पुलिस की कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया ने बुधवार शाम मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हटा पुलिस ने इनोवा कार से आए जबलपुर निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान बरामद करने के साथ ही कार भी जब्त की गई है। इस मामले में हटा थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। वहीं, पटेरा पुलिस ने इंदौर निवासी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पटेरा थाने में भी दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा देहात थाना पुलिस ने चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
