फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Humidity and heat increased seasonal diseases, OPD is running full in damoh

Damoh News: उमस और गर्मी ने बढ़ाई मौसमी बीमारियां, अस्पताल में ओपीडी चल रही फुल, बच्चे ज्यादा प्रभावित

Mon, 22 Jul 2024 12:41 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

दमोह में मौसमी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़े हैं। जिला अस्पताल समेत अधिकांश अस्पतालों में ओपीडी फुल चल रही है। उल्टी-दस्त के साथ-साथ बुखार वाले बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।  

विज्ञापन
Humidity and heat increased seasonal diseases, OPD is running full in damoh
अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी के चलते उल्टी, दस्त के मामले बढ़ रहे हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों की है। ओपीडी भी पूरी तरह से भरी हुई है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश नहीं हुई है, जिससे उमस और गर्मी बढ़ रही है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 20 पलंग हैं, जबकि यहां 34 मरीज भर्ती हैं, जिसके कारण एक पलंग पर दो बच्चों को लिटाना पड़ रहा है। महिला मेडिकल वार्ड में 20 पलंग हैं और 33 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 10 मरीज उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। पुरुष मेडिकल वार्ड में 20 पलंग हैं और 54 मरीज भर्ती हैं। हालांकि यहां यूनिट 3 और यूनिट 4 में भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। पुरुष मेडिकल वार्ड में 5 मरीज उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं, इसके अलावा बुखार, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी भर्ती हैं। ओपीडी की संख्या प्रतिदिन 350 से 400 तक पहुंच रही है, जिसमें अधिकतर उल्टी और दस्त के मरीज आ रहे हैं। इन्हें पहले दवा दी जाती है और आराम न मिलने पर भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बारिश न होने के कारण तेज गर्मी हो रही है और लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज इसी कारण से आ रहे हैं। छोटे डॉक्टरों के पास भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है, हालांकि उनकी कोई सटीक संख्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसमी बीमारियों के बारे में जिला सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव ने बताया कि उल्टी, दस्त के अलावा बुखार वाले बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। पलंग कम होने के कारण एक पर दो बच्चों को भर्ती कराना पड़ रहा है। उन्होंने सलाह दी कि इस समय उमस और गर्मी के चलते बच्चों को बाहर का खाद्य पदार्थ न खाने दें और पानी उबालकर और छानकर पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed