{"_id":"65a3e844480455235608ece7","slug":"damoh-thieves-took-away-a-box-full-of-decades-old-jewellery-took-out-the-goods-and-threw-the-box-in-field-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दशकों पुराने जेवरात से भरा संदूक ले उड़े चोर, माल निकालकर पेटी खेत में फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दशकों पुराने जेवरात से भरा संदूक ले उड़े चोर, माल निकालकर पेटी खेत में फेंकी
Sun, 14 Jan 2024 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 07:27 PM IST
सार
दमोह में एक घर से चार दशक पुराने जेवरात चोरी हुए हैं। पास के कच्चे मकान की छत से घुसे चोरों ने जेवरात से भरे संदूक को पार कर दिया और खाली कर खेत में फेंक गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दमोह में जेवरात निकालकर संदूक खेत में फेंक गए चोर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव निवासी कंछेदी अहिरवार के घर चोरों ने शनिवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया और करीब 40 साल पुराने सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। जेवरात की पेटी एक खेत से मिली है। चोरों ने छत से घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और परिजन दूसरे कमरे में सोते रहे। रविवार सुबह पीड़ित ने एक कमरे में रखा संदूक गायब देखा तो गैसाबाद पुलिस को सूचना दी।
फरियादी कंछेदी ने घर के अंदर संदूक में रखे दो लाख रुपये के जेवर और नकदी 26 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा जो जेवर चोरी हुए वह करीब 40 साल पुराने हैं। घटना के बाद हटा एसडीओपी नीतेश पटेल, गैसाबाद थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, पटेरा थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस जांच के दौरान चोरी गया संदूक खेत में पड़ा मिला वहीं नगदी और जेवर गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार जिस वक्त चोरी हुई उस समय घर में 8 सदस्य सो रहे थे और जिस कमरे में संदूक रखा था उसका दरवाजा खुला हुआ था। घर के पास बने कच्चे मकान से चोर छत पर पहुंचे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी द्वारा 2 लाख रुपये के जेवर और 26 हजार रुपये नगदी चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है और चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।