फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   There were rumors of cow being killed and shot with a sharp weapon

Damoh: धारदार हथियार से गाय की हत्या, गोली मारने की उड़ी थी अफवाह; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Mon, 16 Sep 2024 03:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 03:12 PM IST
सार

MP: तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार का कहना है वह मोके पर गए थे। गाय के मुंह से खून आ रहा था और वह मृत अवस्था में पड़ी थी। पोस्टमार्टम कराया गया है, जो गोली मारने की बात चल रही है वह गलत है। धारदार हथियार मारा गया है।

विज्ञापन
There were rumors of cow being killed and shot with a sharp weapon
पुलिस को जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोसरा महगवा गांव में एक गाय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सोमवार सुबह उत्तम यादव को गाय मृत अवस्था में मिली, जिसकी जानकारी उसने पुलिस थाने आकर दी। तभी सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ी कि गाय को गोली मारी गई है। तब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद गाय का पोस्टमार्टम कराने के बाद यह बात साफ हो गई कि उसे गोली नहीं मारी गई, कोई धारदार हथियार से मारा गया है। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


गाय मालिक उत्तम यादव ने बताया कि उसकी ग्यावन गाय महगवाखुर्द में मृत अवस्था में पड़ी है और किसी ने हत्या की है। घटना की जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार मोके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का पोस्टमार्टम कराया। पीड़ित ने बताया यह गाय ग्यावन थी जो रविवार को घर नहीं आई। मुझे बुखार होने के कारण सोमवार की सुबह गाय की खोजबीन की तो वह महगवाखुर्द में मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था और पीठ के बीचे एक घाव का निशान था। उत्तम यादव ने कहा उसकी गाय की हत्या हुई है और यह घटना फ़सल उजाड़ने को लेकर की गई है।
विज्ञापन


गोविंद यादव ने बताया मवेशी खेतों में लगी फसल खाते है और उसी के चलते गाय पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। पिछले वर्ष भी एक गाय के पैर में कुलाहड़ी मारी थी। गाय मालिक ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ा दी गोली मारने की अफवाह
सोशल मीडिया पर मृत गाय की घटना को लेकर बताया गया कि गाय को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी है, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। क्योंकि गाय के कूल्हे पर गहरा निशान था। जानकारी लगते ही हिन्दू संगठन के सदस्य भूपेंद्र सोनी, तेजी लोधी, अमित साहू और अन्य सदस्य थाने पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी लेते हुए थाना प्रभारी से गाय की हत्या करने मामले व्यक्ति को पकड़ने की मांग की।


मामले को लेकर तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार का कहना है वह मोके पर गए थे। गाय के मुंह से खून आ रहा था और वह मृत अवस्था में पड़ी थी। पोस्टमार्टम कराया गया है जो गोली मारने की बात चल रही है वह गलत है। धारदार हथियार मारा गया है। पशु चिकत्साक अधिकारी हरिकांत बिलबार ने बताया की गाय का पोस्टमार्टम हुआ है। उसके पेट में नुकीला धारदार हथियार मारा गया है। गोली लगी होती तो उसके अवशेष अंदर मिलते जो पोस्टमार्टम के दौरान नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed