{"_id":"65e8a1206dcf058b4f053adf","slug":"damoh-there-was-uproar-among-the-family-members-over-the-death-of-a-minor-postmortem-was-refused-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: नाबालिग की मौत पर परिजनों का हंगामा पोस्टमार्टम से किया इंकार, पुलिस की समझाइश के बाद माने परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: नाबालिग की मौत पर परिजनों का हंगामा पोस्टमार्टम से किया इंकार, पुलिस की समझाइश के बाद माने परिजन
Wed, 06 Mar 2024 10:30 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:30 PM IST
सार
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जांच की मांग की गई और अस्पताल से शव हटा थाना ले गए। जहां पुलिस थाने में परिजनों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
दमोह में परिजनों ने हंगामा किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के बम्होरी उद्देशा गांव में मंगलवार शाम खेत में कार्य करते समय 17 वर्षीय नाबालिग नीरज अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद युवक का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहां परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जांच की मांग की गई और अस्पताल से शव हटा थाना ले गए। जहां पुलिस थाने में परिजनों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।
बताया जा रहा है कि बम्होरी उद्देशा गांव निवासी नीरज पिता कल्लन अहिरवार गांव के यशवंत पटेल के खेत में थ्रेसिंग कार्य के लिए गया था। इसके बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनाज की बोरियों के ऊपर बैठकर वापस आ रहा था। तभी अचानक वह नीचे गिर गया और मौत हो गई। इसको लेकर परिजन मौत को संदिग्ध मानकर हत्या की आशंका जता रहे थे। घटना की सूचना पर हटा एसडीओपी नीतेश पटेल और रनेह थाना प्रभारी प्रीति पांडे मौके पर पहुंची। यह भी बात सामने आ रही है कि मृतक ट्रॉली के उपर बैठा था और अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था तभी अचानक वह 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गया और उसकी मौत हो गई। पूरे मामले में रनेह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल हटा में कराया गया।