फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: The driver took out the tractor-trolley filled with sand from the swollen bridge

Damoh: चालक ने उफनते पुल से निकाली रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पानी के बहाव में बहने लगी तो कूदकर बचाई जान

Thu, 08 Aug 2024 08:11 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 08:11 PM IST
सार

दमोह में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से गिर गई। चालक ने नाला उफान पर होने के बाद भी ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने की कोशिश की थी। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Damoh: The driver took out the tractor-trolley filled with sand from the swollen bridge
पुल से गिरी ट्रैक्टर ट्राली

विस्तार

दमोह जिले में बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। गुरुवार सुबह हटा तहसील के मडियादो में कंचन नाला उफान पर होने के बाद भी एक चालक ने जान जोखिम में डालते हुए पुल से ट्रैक्टर ट्रॉली निकाली, जो पानी के बहाव में पुल से बह गई और ट्रैक्टर नाले में गिर गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को पुल से निकलने पर रोक लगाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण सिंह गुरुवार रजपुरा से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मडियादो की ओर जा रहा था। क्षेत्र में सुबह बारिश होने के बाद मडियादो का कंचन नाला उफान पर था। पुल डूबा होने के चलते पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की ड्यूटी पुल पर लगाई गई थी। जैसे ही ट्रैक्टर चालक पुल पर पहुंचा कर्मचारियों ने उसे पुल पार करने से रोका, लेकिन चालक नहीं माना और उफनते पुल से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली निकाल दी। तभी बीच पुल पर पानी का बहाव तेज होने के कारण ट्रैक्टर बह गया और पुल से नीचे गिर गया और ट्रॉली पुल पर फंस गई। चालक ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुल पर ड्यूटी कर रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी कनछेदी बंसल ने बताया कि उसने ट्रैक्टर चालक को रोका था, लेकिन वह बैरिकेड हटाकर पुल से निकलने लगा और पानी में बह गया। बता दें कि मडियादो के कंचन नाला पर छोटा पुल बना हुआ है, जिस पर से एक ट्रैक्टर चालक रेत लेकर जा रहा था। कंचन नाले पर पर पिछले 4 साल से पुल निर्माण का कार्य चालू है जो अधूरा पड़ा हुआ है। टैक्टर ट्राली मडियादो निवासी पप्पू अग्रवाल का बताया जा रहा है वहीं चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल से चल रहा निर्माण
बता दें हटा क्षेत्र में बन रहे पुलों का निर्माण कछुआ गति से हो रहा है। इसके चलते समय सीमा निकलने के बाद भी यह तीन पुल अधूरे पड़े हुए हैं। विभागीय सुस्ती के चलते पांच साल बाद भी ब्रिज का निर्माण नहीं हो पाया, जिसका खामियाजना ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जिन स्थलों
पर इन पुलों का निर्माण किया जा रहा है। उन स्थलों पर रिपटा बने हुए हैं जो थोड़ी सी बारिश में जलमग्न हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार मडियादो के रजपुरा मार्ग स्थित कंचन नाला पर साढ़े चार करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाना था। इसका निर्माण कार्य सितम्बर 2019 को शुरू होना था और 27 अगस्त 2021 को पूर्ण होना था। पुल निर्माण शुरू हुए पांच साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पुल नहीं बन पाया जिसके कारण बारिश के अधिकांश दिनों में इस मार्ग पर रिपटा डूबने के चलते घंटो मार्ग बंद रहता है।


इसी तरह मडियादो वर्धा मार्ग पर पाठा गांव के पास बना पुल और निवास गांव के पास बन रहा पुल भी वर्षों से अधूरे पड़ा है। इसी तरह हटा मडियादो मार्ग पर घुघरी नाले पर बन रहा पुल भी कछुआ चाल से निर्मित हो रहा है। ग्रामीण फेरन सिंह, जीवन यादव ने बताया कि वर्धा मार्ग स्थित पाठा गांव और निवास के पास नाले पर बने पुराने रिपटे तोड़ दिए गए, जबकि बन रहे नए पुल अधूरे हैं। ऐसे में बारिश में इन जगहों से निकलना जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed