{"_id":"66b71adfdc0fad1fb302d7c1","slug":"damoh-the-balcony-of-the-district-ceos-room-fell-the-ceo-got-injured-the-building-is-dilapidated-damoh-news-c-1-1-noi1223-1982100-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जनपद सीईओ के कमरे का गिरा छज्जा, घायल होते बची सीईओ; भवन हो चुका है जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जनपद सीईओ के कमरे का गिरा छज्जा, घायल होते बची सीईओ; भवन हो चुका है जर्जर
Sat, 10 Aug 2024 04:04 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:04 PM IST
सार
MP News: दमोह जनपद पंचायत की सीईओ शनिवार सुबह घायल होते होते बच गई। जैसे ही वह अपने कमरे में जाकर कुर्सी पर बैठी तभी ऊपर का छज्जे का एक हिस्सा टूटकर उनकी टेबल पर गिरा। सीईओ और अन्य कर्मचारी तत्काल दूर हो गए और घायल होने से बच गए।
विज्ञापन
छत में हो गया छेद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर के शाहपुर हादसे में 9 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने जर्जर इमारतों को गिराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे भवनों को चिन्हित करना शुरू कर दिया, लेकिन शासकीय भवनों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दमोह जिला प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली है, जिसमें दमोह जनपद पंचायत कार्यालय के जर्जर भवन में सीईओ के कमरे के छज्जा का हिस्सा अचानक से भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में जनपद पंचायत सीईओ पूजक दुबे सहित अन्य कर्मचारी घायल होने से बच गए।
जनपद पंचायत के कर्मचारी
नसीर मुहम्मद ने बताया यह भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के दिनों में कार्यालय भवन और परिसर में पानी भर जाने से सभी को परेशानी होती है। दो फिट तक कार्यालय में भरे पानी को निकालना पड़ता है। आधी, आधी दिवालों में सीलन आ गई है। छज्जा गिरने से जनपद सीईओ घायल होने से बच गई, उनकी कुर्सी के समीप यह प्लास्टर गिरा था। इसमें सुधार कराया जायेगा नहीं तो आगे का हिस्सा भी गिर सकता है।