फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Protesters disappeared overnight after submitting memorandum reached CM House on Saturday

Damoh News: ज्ञापन सौंपते ही रातों रात गायब हो गए अनशनकारी, शनिवार को पहुंचे सीएम हाउस, जानें पूरा मामला

Sat, 17 Feb 2024 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 05:14 PM IST
सार

दूसरे पक्ष ने कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन दिया तो अनशनकारी रातों रात गायब हो गए। वहीं, शनिवार को पता चला कि अनशनकारी सीएम हाउस पहुंच गए हैं। मामला दमोह जिले के सारसबगली का है।

विज्ञापन
Damoh Protesters disappeared overnight after submitting memorandum reached CM House on Saturday
अनशन स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारसबगली में 12 फरवरी से नौ ग्रामीण अनशन पर बैठे थे, जिन पर कार्रवाई करने दूसरे पक्ष के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। उसके बाद गुरुवार को रातों रात अनशनकारी गायब हो गए। शनिवार सुबह अनशन स्थल खाली देख ग्रामीण हैरान रह गए, जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। शुक्रवार को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार को एक अनशनकारी से संपर्क हुआ तो उसने बताया कि वह भोपाल सीएम हाउस अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 12 फरवरी से ग्राम सारसबगली के नौ ग्रामीण अनशन पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि वर्ष 2021 में ग्राम पचायत सारसबगली के पूर्व सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के खिलाफ उन्होंने अनशन किया था और उनके द्वारा कराई गई जांच में भ्रष्टाचार सिद्ध हुआ था और 11 लाख 563 रुपये की रिकवरी निकली थी, जिसकी वसूली आज तक नहीं की गई। इसलिए हम लोगों ने रिकवरी की राशि जमा करवाने के लिए दोबारा अनशन शुरू किया और राशि जमा होने के बाद ही अनशन तोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


गुरुवार को सारसबगली के दर्जनों ग्रामीण तेंदूखेड़ा एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे और अनशन पर बैठे लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यदि अनशनकारियों पर कार्रवाई नहीं होती तो वह तहसील कार्यालय में आकर अनशन करेंगे। ये जो ग्रामीण अनशन पर बैठे हैं, इनके कारण गांव का विकास रूका हुआ है। दूसरा पक्ष जैसे ही तेंदूखेड़ा शिकायत करने पहुंचा, उसी रात अनशनधारी स्थल से गायब हो गए और शुक्रवार को जब ग्रामीणों ने अनशन स्थल खाली देखा, तब उन्हें जानकारी लगी। दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि गुरुवार रात सारसबगली गांव में एक विवाह था। रात 12 बजे तक तो अनशनधारी अनशन स्थल पर बैठे थे। लेकिन रात को अचानक सभी नौ लोग गायब हो गए और अब उनका पता नहीं चल रहा कि कहां चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी को तेंदूखेड़ा एसडीएम ब्रजेश सिंह, तेंदूखेड़ा तहसीलदार उमेश तिवारी, जनपद सीईओ मनीष बागरी और तत्कालीन थाना प्रभारी गणेश प्रसाद दुबे अनशनकारियों से मिलने पहुंचे और उनकी मांगों का निराकरण करने के लिए कुछ समय मांगा था। लेकिन अनशनधारियों ने उनकी बात नहीं मानी थी। वहीं, लगातार चौथे दिन तक अनशन पर बैठे लोगों का स्वास्थय परीक्षण भी हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि की जा रही है, उसके अनुसार चौथे दिन भी सभी अनशनधारी पूरी तरह स्वस्थ थे। तेंदूखेड़ा सीबीएमओ आरआर बागरी ने बताया कि जो स्वास्थ परीक्षण में रिपोर्ट आई है, उसमें सभी अनशनधारी चौथे दिन भी स्वस्थ थे और शुगर बढ़ी हुई थी। 


कलेक्टर ने दिया आश्वासन 
अनशन पर बैठे ग्रामीण अचानक लापता हो गए और शुक्रवार को पूरे दिन जानकारी जुटाने के बाद वह नहीं मिले। लेकिन शनिवार को अनशनकारी दशरथ यादव से बात हुई तो उसने बताया कि जिले के अधिकारियों से चौथे दिन भी कोई उचित आश्वासन नहीं मिला। इसलिए हम लोग गुरुवार रात मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने भोपाल निकल गए थे। हालांकि, वहां मुख्यमंत्री नहीं मिले। निज सचिव को पूरे मामले से अवगत कराया और उन्होंने तत्काल दमोह कलेक्टर से बात की और कलेक्टर द्वारा सोमवार को शाम पांच बजे मिलने दमोह बुलाया है। उनके आश्वासन पर अनशन खत्म किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed