फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Police is not taking action against those responsible for girl death father climbed mobile tower

Sehore: बच्ची की मौत के जिम्मेदारों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, आहत पिता मोबाइल टावर पर चढ़ा, मिला आश्वासन

Tue, 12 Sep 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 07:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी। मामले में न्याय न मिलने से परेशान पिता मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पिता का कहना है कि मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Damoh Police is not taking action against those responsible for girl death father climbed mobile tower
मृतक बच्ची और टावर पर चढ़ा पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में सात साल के बेटी की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होने से पिता मोबाइल टावर पर चढ़ गए। ग्राम खामलिया में टावर पर चढ़े पिता की मांग थी कि उसकी बेटी को न्याय मिले और गांव के स्कूल में व्यवस्था सुधरे। एक दिन पहले स्कूल के मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत से उसकी बेटी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खामलिया ग्राम में मुकेश मेवाडा रहते हैं और खेती किसानी करके अपने और परिवार का जीवन-यापन करते हैं। मुकेश के तीन बच्चे हैं, सात साल की परी सबसे छोटी थी, उससे बड़ी नौ साल की अनुष्का और 13 साल का अंशु है। बताया गया है कि परी ग्राम के ही सरकारी स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ती थी। शनिवार को वह नियमित रूप से स्कूल गई थी। इसी दौरान भोजन करने के बाद उसको उल्टियां होने लगीं तो वह लगभग 3:30 बजे अपने घर आ गई।
विज्ञापन


घर आने के बाद तबीयत लगातार बिगड़ती गई तो उसके पिता उसे जिला चिकित्सालय ले गए। डॉक्टर गौरव ताम्रकार ने बालिका का चेकअप किया और कुछ जांच भी कराई। जांच में कुछ इन्फेक्शन सामने आया, लेकिन इससे पहले की बालिका का पूरा इलाज होता, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश मेवाडा ने बताया कि वह लगातार थाने जाकर पुलिस से गुहार कर रहा था कि उसकी बेटी की मौत की जांच की जाए, लेकिन जांच नहीं की गई। इसलिए वह सोमवार-मंगलवार की रात को दो बजे घर के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ग्रामीणों को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस को बुलाया गया और सुबह लगभग 7:30 बजे वह मोबाइल टावर से इस आश्वासन के बाद उतरा कि उसकी सभी मांगें मान ली जाएंगी। मुकेश ने बताया कि पुलिस ने अंतिम संस्कार स्थल से अस्थियां इकट्ठी की हैं और उसकी जांच करके बालिका की मौत का कारण पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed