फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Police caught 98 boxes of illegal liquor in Kudai village, case registered against the accused

Damoh News: कुड़ई गांव में पुलिस ने पकड़ी 98 पेटी अवैध शराब, आरोपी पर केस दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 09:34 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 09:34 AM IST
सार

हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन ने बताया कि कुड़ई गांव के एक घर से 98 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। इस शराब की कीमत करीब 4 लाख 90,000 रुपये है।  

विज्ञापन
Damoh Police caught 98 boxes of illegal liquor in Kudai village, case registered against the accused
अवैध शराब पकड़ते संगठन के सदस्य

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के कुड़ई गांव में शनिवार दोपहर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। जिस घर से अवैध शराब पकड़ी गई आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा एसपी को अवैध शराब की सूचना दी गई थी। एसपी के निर्देशन में पुलिस आबकारी और संगठन के सदस्यों के द्वारा इस अवैध शराब को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि कुड़ई गांव में एक घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है, वहां से शराब का विक्रय लगातार किया जा रहा है। उन्होंने दमोह एसपी को मामले की जानकारी दी।एसपी ने पटेरा थाना पुलिस और आबकारी विभाग की एक टीम बनाकर शराब माफिया के घर दबिश दी तो वहां से 98 पेटी अवैध शराब जब्त की गई।
विज्ञापन


हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन ने बताया कि कुड़ई गांव में पर्वत सिंह नाम के युवक के घर अवैध शराब रखे होने की जानकारी मिली थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई की गई तो मौके से 98 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 4 लाख 90,000 रुपये है। बता दें कि तीन दिन पहले भी करीब 39 पेटी अवैध शराब पुलिस के द्वारा इसी क्षेत्र में जब्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed