{"_id":"6711edda31a46a01d60665f0","slug":"damoh-pickpocket-attacked-passengers-with-cutter-in-kamayani-express-coming-to-damoh-caught-by-police-damoh-news-c-1-1-noi1223-2227054-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह आ रही कामायनी एक्सप्रेस में जेब कतरे ने यात्रियों पर किया कटर से हमला, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह आ रही कामायनी एक्सप्रेस में जेब कतरे ने यात्रियों पर किया कटर से हमला, पुलिस ने पकड़ा
Fri, 18 Oct 2024 06:10 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 06:10 PM IST
सार
कटनी से दमोह आ रही कमायनी एक्सप्रेस में एक जेबकतरे ने यात्रियों पर कटर से हमला कर दिया, जिससे ट्रेन में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना पर आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कटर भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आरोपी को लिए खड़ी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी से दमोह आ रही कमायनी एक्सप्रेस में गुरुवार की रात एक जेबकतरे ने यात्रियों को कटर मार दिए। घटना के बाद बोगी के अंदर हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना मिलने पर आरपीएफ पुलिस ने बीच ट्रेन में आरोपी को पकड़ लिया और युवक के पास कटर भी बरामद किया। ट्रेन में मौजूद आरपीएफ पुलिस ने उसे दमोह स्टेशन पर उतारकर कारवाई करनी चाही, लेकिन यहां पर जीआरपी सहायता केंद्र में स्टाफ न होने की वजह से उसे ट्रेन में बैठाकर सागर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
इस मामले में ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने रेल मंत्रालय को ट्वीट किया था। उसके बाद आनन-फानन में आरपीएफ ने टीम भेजी थी और आरोपी को खोजकर उसे पकड़ लिया था। युवक काफी नशे में था और उसने जेब काटने के उद्देश्य से कटर मारा था। इससे पहले दमोह स्टेशन पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंच आरपीएफ पुलिस को जीआरपी पुलिस का इंतजार करना पड़ा, लेकिन कोई भी आरक्षक अटेंड करने नहीं आया।
विज्ञापन
बिहार का रहने वाला है आरोपी
दमोह जीआरपी के एएसआई पीवी पासी ने बताया सागर की जीआरपी ने ही कटनी के पास जेबकतरे को पकड़ा था। उसे कटनी से सागर लेकर जा रहे थे। दमोह में आरोपी को रखने की व्यवस्था नहीं थी। इसलिए सागर भेजा गया। उन्होंने बताया कटर चलाने वाला आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर के मीरापुर डोली सकरा गांव निवासी मोहम्मद रियाज पिता मोहम्मद फिरोज 21 है। उनके खिलाफ किसी ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। कटर मिलने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और धारा 151 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
