{"_id":"67623183edcd9a01410f495d","slug":"damoh-nirbhaya-mobile-made-the-lovers-roaming-around-during-school-hours-do-sit-ups-they-were-also-seen-running-away-from-the-circuit-house-after-seeing-the-police-team-damoh-news-c-1-1-noi1223-2428649-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: निर्भया मोबाइल ने स्कूल टाइम घूमने वाले मजनुओं से लगवाई उठक बैठक, पुलिस टीम देख सर्किट हाउस से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: निर्भया मोबाइल ने स्कूल टाइम घूमने वाले मजनुओं से लगवाई उठक बैठक, पुलिस टीम देख सर्किट हाउस से भागे
Wed, 18 Dec 2024 08:07 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 08:07 AM IST
सार
शहर के सर्किट हाउस पर मंगलवार की सुबह स्कूल टाइम पर घूमने वाले मजनुओं से निर्भया मोबाइल की टीम ने उठक बैठक लगवा दी। इसके बाद कान पकड़कर युवकों के द्वारा माफी भी मांगी तो वहीं कुछ युवा बाइक से भागते हुए नजर आए।
विज्ञापन
मजनुओं से लगवाई उठक बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के सर्किट हाउस पर मंगलवार की सुबह स्कूल टाइम पर घूमने वाले मजनुओं से निर्भया मोबाइल की टीम ने उठक बैठक लगवा दी। इसके बाद कान पकड़कर युवकों के द्वारा माफी भी मांगी तो वहीं कुछ युवा बाइक से भागते हुए नजर आए। हालांकि पुलिस ने थोड़ी दूर पीछा किया, लेकिन इसके बाद युवक काफी दूर तक निकल चुके थे। इन युवकों में कुछ युवक, युवती भी शामिल थे जो घर से स्कूल, कॉलेज आने की बात कहकर सर्किट हाउस पहाड़ी पर घूम रहे थे।
निर्भया मोबाइल की टीम में जब युवक, युवतियों को इस प्रकार टहलते हुए देखा तो उनसे पूरी जानकारी दी। हिदायत दी कि यदि आगे इस प्रकार से वह घूमते हुए पाए गए तो उन्हें कोतवाली ले जाया जाएगा। बता दें पुलिस की निर्भया मोबाइल टीम का गठन इसलिए किया गया है ताकि स्कूल, कॉलेज के आसपास छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस टीम में महिला पुलिस शामिल रहती है। खास तौर पर युवा बाइक से स्टंट करते हुए स्कूल, कॉलेज के पास छात्राओं को परेशान करते हैं, साथ ही छेड़खानी के मामले भी कई बार सामने आ चुके हैं।
दमोह में निर्भया मोबाइल की इस कार्रवाई से आमजन काफी खुश दिख रहे है। क्योंकि युवा स्कूल कालेज के बहाने घर से निकलकर बाहर सड़को पर आवारागर्दी करते नजर आते है। उत्तरप्रदेश में चलाया गया एंटी रोमियो ऑपरेशन बेहद चर्चाओं में रहा तो अब एमपी में ऐसे ही ऑपरेशन की झलक देखने को मिल रही है। जब दमोह पुलिस मजनुओं पर शिकंजा कसती दिखाई दे रही है। निर्भया मोबाइल ने मजनुओं के खिलाफ कार्रवाई की। यही नहीं प्रेमी जोड़ों की तहकीकात करने के साथ समझाइश और फिर मजनुओं को कान पकड़कर उठक बैठक भी लगवाई गई।
विज्ञापन
दमोह के सर्किट हाउस पर पहाड़ी में सैर करने के लिए रोजाना बड़ी तादात में लोग जाते है। मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए ये क्षेत्र लोगो का पसंदीदा क्षेत्र है और प्रेमी जोड़ों को भी ये क्षेत्र बेहद भाता है। लिहाजा इस इलाके में कई जोड़े देखे जा सकते हैं। कई दफा इन जोड़ों की वजह से लोगो को अप्रिय स्थिति का सामना भी करना पड़ता है, इसे लेकर लोगों ने पुलिस में शिकायतें भी की।
दमोह पुलिस ने गंभीरता से लिया और न सिर्फ सर्किट हाउस, बल्कि ऐसे तमाम स्थानों पर पुलिस ने निगरानी रखना शुरू कर दिया। खासकर स्कूल और कॉलेज के नाम पर घरो से निकले युवा और किशोर इन जगहों पर देखे जा सकते है। सर्किट हाउस पर पहुंची निर्भया मोबाइल में तैनात महिला पुलिस कर्मी ने युवक-युवतियों से पूछतांछ करने के बाद समझाइश दी। वहीं स्कूल कालेज के बहाने घर से निकले युवाओं का सर्किट हाउस पर मिलने की बात पर उन्हें कान पकड़कर उठक बैठक भी लगवाई गई।