फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Two minors missing from Patharia found at Bhopal railway station

Damoh News: पथरिया से लापता हुए दो नाबालिग बच्चे भोपाल रेलवे स्टेशन पर मिले, मंगलवार दोपहर मेला देखने निकले थे

Thu, 04 Jan 2024 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 03:50 PM IST
सार

दमोह के पथरिया से लापता हुए दो नाबालिग बच्चे भोपाल रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। मंगलवार दोपहर दोनों बच्चे मेला देखने निकले थे। पुलिस दोनों को लेकर दमोह पहुंच रही है।

विज्ञापन
Damoh News Two minors missing from Patharia found at Bhopal railway station
लापता बच्चे मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में पथरिया के वार्ड क्रमांक नौ में रहने वाले दो नाबालिग छात्र मंगलवार दोपहर लापता हो गए थे, जिन्हें भोपाल जीआरपी ने स्टेशन पर पकड़ लिया। इसके बाद दमोह पुलिस को सूचना दी गई। अब दमोह पुलिस भोपाल से उन दोनों मासूम छात्रों को लेकर वापस आ रही है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि पथरिया में रहने वाले कक्षा आठवीं के छात्र साहिल पिता राजेश अहिरवार 14, जिसने काले रंग की जैकेट, काला जीन्स और सफेद जूता पहने हुए था और कक्षा 6वीं में पढ़ने वाला अंश पिता रेवाराम अहिरवार 12, जिसने काले नीले रंग की शर्ट और जीन्स पहना है और सिर पर टोपा लगाए हुए है। दोनों घर से लखरोनी गांव मेला देखने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए।
विज्ञापन


आस-पड़ोस में और नजदीक के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। बुधवार को परिजनों द्वारा पुलिस को भी खबर की गई। इसके बाद यह अनुमान लगाया गया कि बच्चे रेल के माध्यम से कहीं भाग सकते हैं। सभी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी पुलिस के माध्यम से सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने गुरुवार सुबह दमोह पुलिस को खबर की दोनों मासूम मिल गए हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि दोनों मासूम को घर लाया जा रहा है, उनकी काउंसलिंग की जाएगी और उसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed