{"_id":"65968671e9eec76b930eb513","slug":"damoh-news-two-minors-missing-from-patharia-found-at-bhopal-railway-station-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पथरिया से लापता हुए दो नाबालिग बच्चे भोपाल रेलवे स्टेशन पर मिले, मंगलवार दोपहर मेला देखने निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पथरिया से लापता हुए दो नाबालिग बच्चे भोपाल रेलवे स्टेशन पर मिले, मंगलवार दोपहर मेला देखने निकले थे
Thu, 04 Jan 2024 03:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 03:50 PM IST
सार
दमोह के पथरिया से लापता हुए दो नाबालिग बच्चे भोपाल रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। मंगलवार दोपहर दोनों बच्चे मेला देखने निकले थे। पुलिस दोनों को लेकर दमोह पहुंच रही है।
विज्ञापन
लापता बच्चे मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में पथरिया के वार्ड क्रमांक नौ में रहने वाले दो नाबालिग छात्र मंगलवार दोपहर लापता हो गए थे, जिन्हें भोपाल जीआरपी ने स्टेशन पर पकड़ लिया। इसके बाद दमोह पुलिस को सूचना दी गई। अब दमोह पुलिस भोपाल से उन दोनों मासूम छात्रों को लेकर वापस आ रही है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि पथरिया में रहने वाले कक्षा आठवीं के छात्र साहिल पिता राजेश अहिरवार 14, जिसने काले रंग की जैकेट, काला जीन्स और सफेद जूता पहने हुए था और कक्षा 6वीं में पढ़ने वाला अंश पिता रेवाराम अहिरवार 12, जिसने काले नीले रंग की शर्ट और जीन्स पहना है और सिर पर टोपा लगाए हुए है। दोनों घर से लखरोनी गांव मेला देखने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए।
विज्ञापन
आस-पड़ोस में और नजदीक के रिश्तेदारों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। बुधवार को परिजनों द्वारा पुलिस को भी खबर की गई। इसके बाद यह अनुमान लगाया गया कि बच्चे रेल के माध्यम से कहीं भाग सकते हैं। सभी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी पुलिस के माध्यम से सूचना दी गई।
विज्ञापन
भोपाल रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने गुरुवार सुबह दमोह पुलिस को खबर की दोनों मासूम मिल गए हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि दोनों मासूम को घर लाया जा रहा है, उनकी काउंसलिंग की जाएगी और उसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
