फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Teacher was solving class 10 paper at home, case registered against five people

Damoh News: घर पर शिक्षिका कक्षा 10 का पेपर हल कर रही थी,  केंद्राध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Sun, 25 Feb 2024 06:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 25 Feb 2024 06:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह में उत्तर पुस्तिका घर ले जाकर कक्षा 10 का पेपर हल किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद जांच की गई और अब पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Damoh News: Teacher was solving class 10 paper at home, case registered against five people
दमोह में घर पर उत्तर पुस्तिका हल करने के मामले में जांच पूरी हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के सिग्रामपुर में 19 फरवरी को रानी दुर्गावती हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा दसवीं की उत्तर पुस्तिका लीक मामले में शिक्षा विभाग की जांच पूरी हो गई है। सामने आया है कि पहले दो पेपर भी शिक्षिका अंजना राय ने घर से हल किए थे। मामले में मुख्य आरोपी शिक्षिका अंजना राय के अलावा केंद्राध्यक्ष, दो सहायक केंद्राध्यक्ष, भृत्य के विरुद्ध शिक्षा विभाग की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामले इन सभी को निलंबित भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा की जांच में यह सामने आया है कि सिग्रामपुर हायर सेकंडरी स्कूल में ही पदस्थ लिपिक व सहायक केंद्र अध्यक्ष द्वारा पेपर लीक करना, एक शिक्षक द्वारा भृत्य के माध्यम से पेपर की फोटो खींचकर भिजवाना और ड्यूटीरत कंट्रोल रूम लिपिक की मौजूदगी में उत्तर पुस्तिका केंद्र से बाहर ले जाने की गंभीर लापरवाही सामने आई हैं। इस मामले में कई लोगों पर आरोप भी लग रहे हैं। इस आधार पर अब शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


कलेक्टर की जांच में यह आया सामने
कलेक्टर की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी शिक्षिका अंजना राय ने हाईस्कूल परीक्षा में शामिल उसके बेटे के पहले दो पेपर में भी घर से ही हल किए थे। यह बात साफ है कि परीक्षा के पहले दिन से ही सिग्रामपुर स्कूल से पेपर लीक किया गया। शिक्षिका ने बेटे के तीनों पेपर घर से ही हल किए थे। इस आधार पर परीक्षार्थी के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई बोर्ड की ओर से हो सकती है। महिला शिक्षक के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह होती थी आंसर शीट बाहर
जांच में सामने आया है कि सिग्रामपुर स्कूल में ही पदस्थ लिपिक नरेंद्र सिंह को सहायक केंद्र अध्यक्ष बनाया गया था जो इस मामले में मुख्य आरोपी बनकर सामने आया है। इसके माध्यम से छात्र की उत्तर पुस्तिका शिक्षिका अंजना राय को उपलब्ध कराई जा रही थी। शिक्षक दशमेश ठाकुर ने पेपर लीक करने में राय का सहयोग किया। दशमेश ठाकुर द्वारा  स्कूल के भृत्य नारायण सिंह के माध्यम से पेपर की फोटो खिचवाई जाती थी। उसे नारायण सिंह दशमेश और अंजना राय को भेजता था। इसके आधार पर ही अंजना राय घर में बैठकर अपने बच्चे की उत्तर पुस्तिका हल कर देती थी। दोपहर 12 बजे पहुंचकर इन्हीं लोगों के माध्यम से उत्तरपुस्तिका जमा कर देती थी। इसमें इनका सहयोग कंट्रोल रूम में पदस्थ लिपिक आभा पाठक भी कर रही थी। उसकी मौजूदगी में उत्तर पुस्तिका बाहर और अंदर जमा हो रही थी।


इनके जांच प्रतिवेदन पर दर्ज हुआ मामला
जबेरा बीइओ ने जबेरा थाना प्रभारी को पत्र लिखकर संयुक्त कलेक्टर, डीइओ, तहसीलदार जबेरा द्वारा दिए गए  जांच के प्रतिवेदन के आधार पर केंद्राध्यक्ष संदीप जैन, सहायक केंद्र अध्यक्ष विजय चौरसिया,  सहायक केंद्राध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोधी, अशासकीय भृत्य नारायण सिंह और अंजना राय शिक्षका के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने पत्र लिखा है। जिस पर जबेरा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सागर के संयुक्त संचालक मनीष वर्मा ने बताया कि कलेक्टर दमोह द्वारा कराई गई जांच का प्रतिवेदन पुलिस को सौंपा गया है। केंद्राध्यक्ष सहित पांच पर प्रकरण दर्ज करने लिखा गया है। जांच में कई गंभीर आरोप पेपर और आंसर सीट लीक करने के सामने आए हैं। जिसके आधार पर विभागीय जांच होगी। पुलिस कार्रवाई भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed