{"_id":"6516e284ba50e697f6010de5","slug":"damoh-news-class-11-student-attacked-class-9-student-with-a-knife-at-the-intersection-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: स्कूल में विवाद हुआ था, कक्षा-11 के छात्र ने बीच चौराहे पर कक्षा नौ के छात्र पर चाकू से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: स्कूल में विवाद हुआ था, कक्षा-11 के छात्र ने बीच चौराहे पर कक्षा नौ के छात्र पर चाकू से हमला किया
Fri, 29 Sep 2023 08:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Sep 2023 08:14 PM IST
सार
दमोह में स्कूली बच्चों के बीच चाकूबाजी की घटना आई है। स्कूल में विवाद हुआ था। इसके बाद कक्षा-11 के छात्र ने कक्षा-नौ के छात्र पर चौराहे पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
दमोह में चाकूबाजी की घटना के बाद उमड़ी भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह के एक स्कूल का विवाद चौराहे पर पहुंच गया। स्कूल में दो छात्रों में विवाद हुआ था। दमोह के कोतवाली चौराहे पर गुरुवार रात कक्षा-9 के छात्र सत्यम वर्मन पर कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। सत्यम गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद मौजूद लोगों में से कुछ लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। छात्र ने बताया कि स्कूल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी कारण से आरोपी छात्र ने उस पर हमला किया है। हालत गंभीर होने पर घायल को जबलपुर रैफर किया गया। विवाद स्कूल का था लेकिन रात में यह घटना हुई है। सीएसपी अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
जिस समय छात्र पर हमला हुआ उसी दौरान एक पुलिस आरक्षक को भी किसी अज्ञात आरोपी ने चाकू मार दिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आरक्षक वाली घटना को दबा दी है। रात में ही आरक्षक का इलाज कराकर उसकी छुट्टी करा ली।