फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Mother and daughter riding a scooter were hit by an unknown vehicle, daughter's death and mother serious

Damoh News: दमोह में स्कूटी सवार मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

Thu, 22 Aug 2024 02:48 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:48 PM IST
सार

दमोह से 18 वर्षीय  हर्षिता पिता नारायण पाठक अपनी मां के साथ हटा लौट रही थी। रही थी। रात करीब नौ बजे हटा के प्रेमपुरा के पास पहुंचते ही स्कूटी सवार मां-बेटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Damoh Mother and daughter riding a scooter were hit by an unknown vehicle, daughter's death and mother serious
पंचनामा कार्यवाई करती पुलिस

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा के पास बुधवार रात एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


घटना हटा-दमोह मार्ग पर हुई। हटा के गौरीशंकर वार्ड निवासी 18 वर्षीय हर्षिता पिता नारायण पाठक, अपनी मां रीना, उम्र 35 साल, के साथ दमोह से अपने घर लौट रही थी। रात करीब नौ बजे प्रेमपुरा के पास स्कूटी सवार मां-बेटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर मारने वाला वाहन चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेटी ने गुरुवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि मां का इलाज जारी है। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। अस्पताल चौकी से प्रधान आरक्षक शुभ नारायण यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों के सुपुर्द किया। अभी मां को उसकी बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी गई है क्योंकि उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed