{"_id":"665eecb6b3a195d68409957c","slug":"damoh-ls-election-result-bjp-s-rahul-breaks-35-years-record-ahead-by-four-lakh-votes-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh LS Election Result: भाजपा के राहुल ने तोड़ा 35 सालों का रिकॉर्ड, चार लाख वोटों से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh LS Election Result: भाजपा के राहुल ने तोड़ा 35 सालों का रिकॉर्ड, चार लाख वोटों से जीते
Tue, 04 Jun 2024 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:00 PM IST
सार
बेहतर नतीजों पर राहुल सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने 10 साल के कार्यकाल में जो जनहितैषी काम किए गए हैं, उन कामों को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के बीच में जाकर बताया। उसी का फल मिला है।
विज्ञापन
दमोह में दो दोस्तों के बीच मुकाबला रहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप कर गई भाजपा को दमोह में भी बड़ी जीत मिल गई है। यहां से भाजपा के राहुल लोधी ने जीत का 35 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लोधी ने 4 लाख 6 हजार 426 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह को पराजित किया है। यहां 14 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। भाजपा के राहुल सिंह को 7 लाख 9 हजार 768 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के तरवर सिंह को 303342 वोट।
विज्ञापन
प्रहलाद पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा
35 साल पहले पूर्व दमोह सांसद और वर्तमान में प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल 3 लाख 53 हजार 411 वोटों से जीते थे। बेहतर नतीजों पर राहुल सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने 10 साल के कार्यकाल में जो जनहितैषी काम किए गए हैं, उन कामों को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के बीच में जाकर बताया और आज इसी का यह परिणाम है कि वे एक ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
