फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: BJP Yuva Morcha burns effigy of Congress national president

Damoh News: भाजपा युवा मोर्चा ने जलाया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला, हिंदुओं से माफी मांगें खरगे

Tue, 28 Jan 2025 09:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2025 09:35 PM IST
सार

दमोह में मंगलवार शाम भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रयागराज महाकुंभ पर दिए बयान का विरोध किया। अस्पताल चौराहे पर खड़गे का पुतला फूंकते हुए सनातन धर्म के प्रति उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
Damoh News: BJP Yuva Morcha burns effigy of Congress national president
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में मंगलवार शाम भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रयागराज महाकुंभ पर दिए गए बयान का विरोध जताया। अस्पताल चौराहे पर खरगे का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया और हर सनातनी हिंदू से माफी मांगने की बात कही।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि खरगे को महाकुंभ पर दिए आपत्तिजनक बयान के लिए देश के सभी सनातनी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। लोधी ने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है। यहां आने वाला श्रद्धालु अपने धर्म के प्रति गहरी आस्था रखता है। आज पूरा देश इस महाकुंभ में स्नान करने जा रहा है।
विज्ञापन


पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता केवल चुनाव के समय हिंदुत्व की बात करते हैं। बाकी समय हिंदू विरोधी बयानबाजी करते रहते हैं। इसी कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप खड़गे का पुतला दहन किया। युवा मोर्चा द्वारा जिले के सभी मंडलों में खड़गे का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed