फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Farmers of 15 villages are on alert to save crops from wild animals

Damoh: जंगली जानवरों से फसलों को बचाने 15 गांव के किसान कर रहे रतजगा, जंगल सीमा से सटे गांवों के लोग परेशान

Sun, 14 Jan 2024 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 05:42 PM IST
सार

दमोह जिले के मडियादो बफरक्षेत्र से जुड़े गांव में जंगली जानवरों से फसल नुकसान की समस्या बहुत ज्यादा है। किसानों के अनुसार रात 10 बजे से 2 बजे तक जानवर आते हैं। ये न सिर्फ फसल खाते हैं बल्कि उसे  कुचलते और उखाड़ते हैं।

विज्ञापन
Damoh: Farmers of 15 villages are on alert to save crops from wild animals
दमोह जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के वनांचल में रहने वाले करीब 15 गांव के किसानों की फसलों को जंगली जानवर तबाह कर रहे हैं। आलम यह है कि इन गांव के सैकड़ों किसान भय के कारण रातों को जाग रहे हैं। फसल नुकसानी के दो दर्जन से अधिक प्रकरण भी शासकीय कार्यालय पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


जंगली सुअर, नीलगाय और आवारा मवेशी किसानों की फसलों के लिए परेशानी बने हुए हैं।  मडियादो पहुंचे दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल से भी किसान जंगली जानवरों की समस्या की शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


मडियादो बफरक्षेत्र से जुड़े गांव में जंगली जानवरों से फसल नुकसान की समस्या बहुत ज्यादा है। इस क्रम में तिंदनी, कनकपुरा, पाली, पाठा, निवास, वर्धा, पौंडी, अमझीर, ढूला, ढोरिया, नारायणपुरा, मनकपुरा, पनारी, दमोतीपुरा, करीवारा, भूलखेड़ा, मदनपुरा, पाटन, जुनेरी, चंदेना, मादो, शिवपुर, लखनपुरा, रमपुरा, मडियादो सहित अन्य गांव में जंगली जानवर फसलें चट करने में लगे हुए हैं। यहां के किसानों के अनुसार रात 10 बजे से 2 बजे तक जानवर आते हैं। किसान लखन व्यास ने बताया कि वे फसल नुकसानी की शिकायत बफरक्षेत्र प्रबंधन मडियादो और तहसील कार्यालय हटा में कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उपाय बेअसर
किसान देवेंद्र तिवारी ने बताया कि जंगली सुअर झुंड में खेतों में आते हैं। यदि एक घंटे की सुरक्षा में चूक हुई तो पूरा खेत खराब हो जाता है। किसानों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल, तार फेंसिंग, पटाखे फोड़ना, आग जलाना जैसे उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन फसलों को बचाने में नाकाम हैं। कुछ किसानों द्वारा फसल सुरक्षा के लिए करंट झटका मशीन उपयोग की जा रही है। गोविंद आदिवासी ने बताया कि जंगली जानवर न सिर्फ फसल खाते हैं बल्कि उसे  कुचलते और उखाड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed