{"_id":"66bf428114973f13e50063c6","slug":"damoh-damadi-mohalla-filled-with-knee-deep-water-for-three-days-condition-of-villagers-worsened-damoh-news-c-1-1-noi1223-1999754-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमादी मोहल्ला में तीन दिन से घुटनों तक भरा पानी, ग्रामीणों की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमादी मोहल्ला में तीन दिन से घुटनों तक भरा पानी, ग्रामीणों की हालत खराब
Fri, 16 Aug 2024 08:53 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 08:53 PM IST
सार
वार्ड वासियों का कहना है शीघ्र ही यदि ग्राम पंचायत द्वारा हमारी इस समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो पूरे मोहल्ले के लोग कलेक्टर के पास जाकर अपनी समस्या रखेंगे। पंचायत सचिव हरि शंकर पटेल का कहना है कि वह पता करते हैं समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
मोहल्ले में भरा पानी
विस्तार
दमोह जनपद के ग्राम पंचायत बांदकपुर के दमादी मोहल्ला में घुटनों तक भरे पानी से लोग परेशान हैं। तीन दिनों से इसी प्रकार के हालात बने हैं समस्या यह है कि नाले से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे मोहल्ले में पानी भरा है। आलम यह है कि लोगों के घरों के साथ गली मोहल्ले में जल भराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जिस पर ग्राम पंचायत का ध्यान नहीं है।
दरअसल बुधवार रात तेज बारिश हुई थी, जिससे दमादी मोहल्ला में पानी भर गया, जबकि गांव की 700 की आबादी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां नाले पर अतिक्रमण के चलते पानी निकासी बंद हो गई है। बारिश में पानी की निकासी नहीं होती और बारिश के मौसम लोगों को इस तरह परेशान होना पड़ता है।
स्थानीय निवासी दरबारी बंसल, लल्लो बंसल ने बताया नाला बंद होने से पूरे मोहल्ले में पानी भर गया है। तीन-चार दिनों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीतू पंडा ने बताया कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग इस समस्या से परेशान हैं। लोगों के घरों में पानी भर रहा है। मकान गिरने की स्थिति निर्मित हो रही है। वार्ड वासियों का कहना है शीघ्र ही यदि ग्राम पंचायत द्वारा हमारी इस समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो पूरे मोहल्ले के लोग कलेक्टर के पास जाकर अपनी समस्या रखेंगे। पंचायत सचिव हरि शंकर पटेल का कहना है उनकी जानकारी में अभी यह समस्या नहीं आई है वह पता करते हैं।