फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bollywood cinematographer Harish Patel's campaign to prevent road accidents

Damoh: सड़क हादसे रोकने सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल की मुहिम, अंधेरे में न दिखने वाले ब्रेकर पर कर रहे सफेद रंग

Mon, 27 Jan 2025 12:49 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 12:49 PM IST
सार

सिनेमाटोग्राफर हरीश पटेल ने कहा कि प्रशासन हर जगह सभी कार्य पूरे नहीं कर सकता। इसलिए नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इस मार्ग के अलावा जहां भी ऐसे स्पीड ब्रेकर होंगे वहां सफेद रंग किया जाएगा।

विज्ञापन
Damoh Bollywood cinematographer Harish Patel's campaign to prevent road accidents
ब्रेकर पर पुताई करते टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्टेडियम के के सामने स्पीड ब्रेकर होने के बाद भी लगातार सड़क हादस हो रहे हैं। जिन्हें रोकने के लिए बालीवुड सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सराहनीय पहल शुरू की है। रविवार की रात इन लोगों ने स्पीड ब्रेकर्स पर सफेद रंग का पेंट कर वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की। दूर से ही ब्रेकर दिखने के कारण वाहन चालक अपने आप वाहन धीमा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


बता दें स्टेडियम वाले इस मार्ग पर काफी सड़क हादसे होते थे। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर्स बनाए गए थे, जिनकी ऊंचाई काफी अधिक थी।इन ब्रेकर पर कोई पट्टी या संकेतक नहीं होने के कारण वाहन चालकों को इनकी जानकारी नहीं हो पाती थी, जिससे सड़क हादसे हो रहे थे। लोग लगातार प्रशासन से इन ब्रेकर पर कोई संकेतक लगाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस समस्या को देखते हुए अधिवक्ता श्याम विश्वकर्मा, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सिनेमैटोग्राफर हरीश पटेल जो इस समय दमोह में ही हैं। पेंटर संजू रजक और उनके कुछ साथियों ने यह सामाजिक पहल की।
विज्ञापन


दुकानदार बोले हमारे सामने होते हैं हादसे
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, स्पीड ब्रेकर्स पर रंग किए जाने के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ियां धीमी कर लेते हैं। पहले, तेज गति से गुजरने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर हादसों का कारण बनते थे, क्योंकि स्पीड ब्रेकर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद पेंट देख वाहन चालक सतर्क
सिनेमाटोग्राफर हरीश पटेल ने कहा कि प्रशासन हर जगह सभी कार्य पूरे नहीं कर सकता। इसलिए नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। इस मार्ग के अलावा जहां भी ऐसे स्पीड ब्रेकर होंगे वहां सफेद रंग किया जाएगा। अधिवक्ता श्याम विश्वकर्मा ने कहा कि सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए सभी को सतर्क रहना और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। रात में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने इस कार्य की सराहना की और दमोह की पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed