फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh BJP and Congress supporters came face to face while garlanding Ambedkar's statue

Damoh: अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान आमने-सामने हुए BJP-कांग्रेस समर्थक, विवाद से पहले पहुंची पुलिस

Tue, 24 Dec 2024 07:14 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले माल्यार्पण करने का मौका दिया और उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस की तत्परता से विवाद टल गया और स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन
Damoh BJP and Congress supporters came face to face while garlanding Ambedkar's statue
लोगों को अलग अलग करती पुलिस

विस्तार

दमोह में मंगलवार को अस्पताल चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने आ गए। स्थिति तनावपूर्ण हो रही थी, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को बारी-बारी से माल्यार्पण करने का अवसर दिया। यदि, पुलिस नहीं पहुंचती तो दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ सकता था।

विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान के दौरान शुरू हुआ विवाद
दरअसल, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल चौराहे पर तहसीलदार मोहित जैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे। इस दौरान, भाजपा समर्थक अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए आगे बढ़े। तभी जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की कोशिश की। भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" और "जय भीम" के नारे लगाए, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की तत्परता से विवाद टल 
स्थिति तनावपूर्ण होते देख कोतवाली पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले माल्यार्पण करने का मौका दिया और उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस की तत्परता से विवाद टल गया और स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतन चंद्र जैन ने कहा, "गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में डॉ. अंबेडकर का अपमान किया है, इसलिए हम उनका विरोध कर रहे हैं। हम शांति से माल्यार्पण करने पहुंचे थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमें रोकने की कोशिश की।" वहीं, भाजपा नेता विक्रांत गुप्ता ने कहा कि उनका कार्यक्रम पहले से तय था। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार मोहित जैन ने गरीबों के घर तोड़कर मॉल मालिक को फायदा पहुंचाया है। इस अन्याय के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।


प्रदर्शन में की गई नारेबाजी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान एक युवक को तहसीलदार मोहित जैन की फोटो का मुखौटा पहनाया और नकली नोटों की बारिश कराई। साथ ही, थर्मोकोल से बने घर को "गरीब का घर" नाम दिया और मुखौटा पहने युवक से उसे कुचलवाकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed