फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Auditor arrested while taking bribe of Rs 15,000

Damoh News: 15,000 की रिश्वत लेते ऑडिटर गिरफ्तार, सहकारिता प्रभारी समिति मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई

Fri, 27 Dec 2024 08:17 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 27 Dec 2024 08:17 PM IST
सार

दमोह में सागर लोकायुक्त टीम ने सहकारी समिति के प्रभारी मैनेजर की शिकायत पर ऑडिटर आर.पी. कोरी को 15,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कोरी ऑडिट में गड़बड़ी का भय दिखाकर पैसे मांग रहे थे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Damoh Auditor arrested while taking bribe of Rs 15,000
लोकायुक्त पुलिस के साथ खड़ा आरोपी

विस्तार

दमोह में सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय के ऑडिटर आर.पी. कोरी को शुक्रवार शाम सागर लोकायुक्त टीम ने 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई खिरिया मडला सहकारी समिति के प्रभारी मैनेजर जीवन लाल पटेल की शिकायत पर की गई।

विज्ञापन


समिति मैनेजर पटेल ने बताया कि ऑडिटर कोरी ऑडिट के नाम पर लगातार पैसे मांग रहे थे। पैसे देने से मना करने पर ऑडिटर ने समिति की ऑडिट में गलतियां निकालकर परेशानी खड़ी करने की धमकी दी। परेशान पटेल ने 25 दिसंबर को सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। 26 दिसंबर को शिकायतकर्ता ने दमोह में टीम के सदस्य के साथ मिलकर ऑडिटर से 15,000 रुपए में रिश्वत की सौदेबाजी की, जिसकी रिकॉर्डिंग लोकायुक्त के पास है। शुक्रवार को पटेल ने 14 क्विंटल 80 किलो धान बेचकर 15,000 रुपए जुटाए और उन्हें ऑडिटर को सौंप दिया। पैसे लेते ही लोकायुक्त टीम ने ऑडिटर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सागर लोकायुक्त टीम के टीआई के.पी.एस. बेन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पहले 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने की जानकारी दी थी, लेकिन ऑडिटर ने 15,000 रुपए में सौदा तय किया। कार्रवाई के दौरान ऑडिटर को भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।कुछ दिन पहले ही दमोह के पटेरा जनपद के सीईओ भूरे सिंह रावत को भी पंचायत सरपंच की शिकायत पर सागर लोकायुक्त टीम ने उनके निवास से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed