फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Anganwadi workers and Asha workers' mobile phones hacked

Damoh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों के मोबाइल फोन हुए हैक, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Mon, 04 Nov 2024 06:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 06:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन हैक हो गए, जिससे उनके व्हाट्सएप नंबरों से अनजाने में लिंक वाले मैसेज ग्रुपों में भेजे जाने लगे। ये मैसेज पीएम आवास और पीएम किसान योजनाओं से जुड़े लिंक के रूप में आ रहे थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया जाता था।

विज्ञापन
Damoh News: Anganwadi workers and Asha workers' mobile phones hacked
मैसेज करने के बाद हुए डिलीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक में आने वाले सर्रा सेक्टर की महिला बाल विकास के ग्रुपों से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकताओं के मोबाइल फोन सोमवार सुबह हैक हो गए। उनके नंबरों से मैसेज दूसरे नंबरों पर जाने लगे। इन मैसजों को अन्य आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने देखा तो मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


हैक हुए व्हाट्सएप
अचानक फोन से मैसेज होने की जानकारी लगने के बाद ज़ब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने उनके नंबरों को हैक करके उनके व्हाट्सएपको हैक कर लिया है। अब उनकी बिना जानकारी के व्हाट्सएप नंबर से दूसरे नंबर पर मैसेज जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम लोगों को दूसरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आप के नंबरों से मैसेज ग्रुपों में आ रहे हैं। उसके बाद कार्यकर्ताओ को पता चला कि उनके नंबर हैक हो गए हैं, जो लिंक नंबरों से जा रही थी। उसमें पीएम आवास, पीएम किसान एपी के लिखकर आ रहा था। जिन नंबरों से मैसेस आ रहे हैं उसके बाद वह अचानक डिलीट भी हो जाते थे।
विज्ञापन


नंबरों से एक ही लिंक ग्रुपों में आ रहे हैं
सर्रा सेक्टर की सुपरवाइजर पूजा ठाकुर ने बताया कि यह बात सही है। सर्रा सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नंबरों से एक ही लिंक ग्रुपों में आ रहे हैं। मैंने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई लिंक ग्रुपों में नहीं भेजा। उसके बाद देखा तो लगातार वही लिंक आ रही थी। फिर उन आंगनबाड़ी कार्यकताओं के नंबरों को ग्रुप से तत्काल लेफ्ट कराया और उनकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed