फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh 84 examination centres in the district will be monitored through CCTV cameras

Damoh News: 84 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से होगी निगरानी, उड़नदस्ता टीम भी नहीं ले जा पाएगी मोबाइल

Thu, 13 Feb 2025 03:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 03:35 PM IST
सार

बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में डमी छात्र के शामिल होने के शक में या प्रवेश पत्र से चेहरे का मिलान नहीं होने पर परीक्षार्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Damoh 84 examination centres in the district will be monitored through CCTV cameras
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय

विस्तार

दमोह जिले में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर सख्ती के लिए इस बार जिले के सभी 84 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी निगरानी माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से होगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल पर भी पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। यहां तक की उड़दनदस्ता टीम के सदस्य भी मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा जेडी व जिला शिक्षा अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यदि वे परीक्षा केंद्र में जाते हैं तो उन्हें अपना मोबाइल जेब में ही रखना होगा। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में छात्र व ड्यूटी स्टाफ के अलावा कोई नहीं घुस सकेगा। इस बार परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिए गए है, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से पेपर लीक न हो।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते साल बोर्ड परीक्षा के दौरान सिंग्रामपुर में एक शिक्षिका द्वारा अपने बेटे को पास कराने के लिए घर से लिखकर लाई गई उत्तर पुस्तिका जब्त की गई थी। इस मामले में शिक्षिका सहित केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष को निलंबित किया गया था। वहीं दूसरी ओर एक दर्जन स्कूलों में नकल प्रकरण भी बनाए गए थे। यही वजह है कि इस बार परीक्षा को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे के पहले पहुंचना होगा केंद्र
बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में डमी छात्र के शामिल होने के शक में या प्रवेश पत्र से चेहरे का मिलान नहीं होने पर परीक्षार्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। केंद्राध्यक्ष को सुनिश्चित करना होगा कि आगामी परीक्षाओं में वही विद्यार्थी परीक्षा दे रहा है। इधर शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा कार्य में लगे सभी शिक्षकों के अवकाश पर 15 फरवरी से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा से तीन घंटे पहले तक थाने में रखे जाएंगे पेपर
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में नकल व गड़बड़ियां रोकने के लिए बैठक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले तक पेपरों के बंडल थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे। ये बंडल थाने से केंद्रों तक पहुंचाने की लाइव ट्रैकिंग मोबाइल एप से की जाएगी। प्रश्न पत्र 10-20 के सेट में तैयार किए जाएंगे। चारों सेट के विद्यार्थी दूर-दूर बैठें, इसलिए 20-40-60 के मान से बैठाया जाएगा। परीक्षा के लिए मंडल ने केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों व परीक्षा कार्य से जुड़े हर कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक की जिम्मेदारी तय की है। अहम जिम्मेदारी केंद्राध्यक्षों की रहेगी। उन्हें पीठासीन अधिकारी के समान अधिकार दिए गए हैं। कलेक्टर प्रतिनिधियों की निगरानी में पेपर के बंडल थानों से निकलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed