फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   108 ambulance facility was not available on time in Damoh

Damoh News: समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस की सुविधा, महिला की हुई मौत…जानें पूरा मामला

Wed, 13 Nov 2024 02:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 02:18 PM IST
सार

Damoh: सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय का कहना है कि 108 वाहन समय पर नहीं आई। बाद में बताया कि ऑक्सीजन की कमी है। मरीज की जान बचाने के लिए अस्पताल से तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन
108 ambulance facility was not available on time in Damoh
आरोप लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सरकारी अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों को 108 एंबुलेंस वाहन समय पर नहीं मिल पा रही और इलाज के अभाव में मरीज तड़पते रहते हैं। ताजा मामला जिला अस्पताल से सामने आया है। यहां आईसीयू वार्ड में भर्ती एक महिला को समय पर 108 वाहन उपलब्ध न होने की वजह से जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने भी समय पर एंबुलेंस न मिलने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात सिविल वार्ड एक निवासी हेमलता सोनी 46 की तबीयत खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे आइसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बावजूद भी उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों द्वारा जबलपुर रेफर के लिए कहा गया। जिसके बाद महिला के बेटे हर्ष सोनी ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन उस समय उसकी लोकेशन बनवार में थी और कहा गया एक घंटे बाद एंबुलेंस मिलेगी।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने इंतजार किया। करीब एक घंटे बाद पुनः फोन लगाया तो जबाव मिला कि वाहन में ऑक्सीजन की कमी है। इतना कहकर फोन काट दिया। इधर लगातार बढ़ रहे दर्द की वजह से महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। मामले की जानकारी स्थानीय युवाओं को लगी। जिसके बाद मोंटी रैकवार, जितू ठाकुर, भूपेंद्र अजमानी, अनुज ठाकुर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएचओ व सिविल सर्जन को फोन लगाया, लेकिन उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वार्डबॉय की मदद से एक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर महिला को 108 वाहन से जबलपुर भेजा गया, लेकिन समय पर इलाज न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजनो ने 108 एंबुलेंस व निजी एंबुलेंस के बीच सांठगांठ कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय का कहना है कि 108 वाहन समय पर नहीं आई। बाद में बताया कि ऑक्सीजन की कमी है। मरीज की जान बचाने के लिए अस्पताल से तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed